महादेव एंड संस एक भावनात्मक पारिवारिक ड्रामा है, जो रिश्तों, संघर्ष और संस्कारों की कहानी कहता है। यह शो एक ऐसे व्यक्ति की यात्रा दिखाता है, जो अनाथ होने से लेकर परिवार के मुखिया बनने तक का सफर तय करता है। महादेव और विद्या का अटूट प्रेम, त्याग और समझ इस कहानी की आत्मा है। 25 साल के संघर्षों के बाद अब कहानी अगली पीढ़ी की ओर बढ़ती है, जहां नए रिश्ते, नई बहुएं और नए तूफान परिवार की परीक्षा लेने वाले हैं। यह शो दर्शकों को भावनाओं से जोड़ने का वादा करता है। आपके और विद्या के किरदार को ऑन-स्क्रीन 25 साल होने जा रहे हैं। इस सफर को आप कैसे देखते हैं और इस बार शो में क्या कुछ नया होने वाला है? शक्ति आनंद- जो रोल मैं महादेव एंड संस में कर रहा हूं, ऐसा किरदार मैंने पहले कभी परफॉर्म नहीं किया था। जब सौरभ सर ने मुझे नरेशन के लिए बुलाया, तो उन्होंने बताया कि यह यूपी बेस्ड शो है, जिसमें हरदोई को दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि महादेव एक अनाथ नौकर होता है, जो नाली में पड़ा रहता था और गलियों में पला-बढ़ा। यह सुनकर मैं सोचने लगा कि यह रोल मुझे क्यों ऑफर किया गया, क्योंकि इससे पहले मैं ज्यादातर सीरियल्स में टायकून के रोल करता आया हूं। फिर लुक टेस्ट में कई बदलाव किए गए दाढ़ी बढ़ाई गई, रंग थोड़ा डाउन किया गया। मैं इस बात के लिए बेहद ग्रेटफुल हूं कि मुझ पर इस किरदार के लिए भरोसा किय
‘महादेव एंड संस’ में प्यार, नफरत और परिवार की परीक्षा:25 साल की कहानी में नए ट्विस्ट, भानु का धोखा और बहुओं की एंट्री
By worldprime
On: जनवरी 25, 2026 6:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---











