क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

महाराष्ट्र के भिवंडी में BJP-पूर्व मेयर के समर्थकों में झड़प:भाजपा विधायक बोले- बच्चों को पीटा, ऑफिस पर पथराव; निगम चुनाव नतीजों के बाद विवाद

On: जनवरी 19, 2026 8:06 पूर्वाह्न
Follow Us:
महाराष्ट्र के भिवंडी में bjp पूर्व मेयर के समर्थकों में झड़प:भाजपा विधायक बोले बच्चों को पीटा, ऑफिस पर पथराव; निगम चुनाव नतीजों के बाद विवाद
---Advertisement---

महाराष्ट्र के भिवंडी में रविवार को नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा और कोणार्क विकास आघाड़ी (KVA) के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। विवाद छत्रपति शिवाजी महाराज चौक के पास हुआ। दोनों पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। पुलिस के मुताबिक, झड़प BJP विधायक महेश चौघुले और KVA नेता और पूर्व मेयर विलास पाटिल के समर्थकों के बीच हुई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। घटनास्थल की दो तस्वीरें… डीसीपी जोन-2 शशिकांत बोराटे ने बताया कि दो नेताओं के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने हस्तक्षेप कर भीड़ को हटाया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। BJP विधायक बोले- बच्चों पर हमला, ऑफिस पर पथराव BJP विधायक महेश चौघुले ने आरोप लगाया कि KVA अध्यक्ष विलास पाटिल अपने इलाके में किसी को घुसने नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म हो चुके हैं। कल कुछ गरीब बच्चों पर हमला किया गया था। आज शाम करीब 5 बजे दो बच्चों को पीटा गया। इसके बाद मेरे कार्यालय पर पथराव हुआ। पुलिस और मेरे समर्थकों पर भी हमला किया गया। पुलिस ने समय पर हालात संभाले। महेश चौघुले ने बताया कि वे पुलिस थाने पहुंचे हैं। अब देखेंगे कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। भिवंडी में कांग्रेस के 30 पार्षद जीते भिवंडी-निजामपुर नगर निगम में कुल 90 सीटें हैं। कांग्रेस के सबसे ज्यादा 30 पार्षदों ने जीत हासिल की। भाजपा को 22 सीटें मिलीं, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) और NCP (शरद पवार गुट) को 12-12 सीटें हासिल हुईं। KVA ने 4 सीटें जीतीं हैं। ———— ये खबर भी पढ़ें… शिंदे ने होटल में 29 पार्षदों से मुलाकात की:कहा- मुंबई का मेयर महायुति का ही होगा; भाजपा के बाद शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बीएमसी चुनाव रिजल्ट के दो दिन बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने रविवार को कहा कि मुंबई का मेयर महायुति गठबंधन से ही बनेगा। भारतीय जनता पार्टी के बाद शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });