सुपरस्टार रजनीकांत अपनी दरियादिली और सादगी के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह एक महिला सफाई कर्मचारी को सम्मानित करते नजर आ रहे हैं। दरअसल, पद्मा नाम की यह महिला कर्मचारी चेन्नई के टी नगर इलाके में काम करती हैं। ड्यूटी के दौरान उन्हें एक लावारिस पाउच मिला, जिसमें 45 सॉवरेन (करीब 360 ग्राम) सोने के आभूषण थे। इन गहनों को अपने पास रखने के बजाय पद्मा ने तुरंत अपने सीनियर्स को इसकी जानकारी दी और पाउच को पुलिस स्टेशन में जमा करा दिया। इसके बाद पुलिस ने जांच कर गहनों को उनके असली मालिक तक पहुंचा दिया। जब यह बात रजनीकांत तक पहुंची तो उन्होंने पद्मा को अपने चेन्नई स्थित घर पर आमंत्रित किया और उन्हें सोने की चेन पहनाकर सम्मानित किया। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग रजनीकांत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पद्मा की इस ईमानदारी से प्रभावित होकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी उन्हें खुद बुलाकर सम्मानित किया और इनाम के तौर पर एक लाख रुपए का चेक दिया। थलाइवा पहले भी कर चुके हैं सम्मानित यह पहला मौका नहीं है जब रजनीकांत ने किसी की तारीफ करते हुए उन्हें सम्मानित किया हो। इससे पहले साल 2022 में उन्हें फिल्म कांतारा इतनी पसंद आई कि उन्होंने एक्टर ऋषभ शेट्टी को घर बुलाक
महिला सफाई कर्मचारी की ईमानदारी से रजनीकांत खुश:घर बुलाकर सोने की चेन पहनाकर किया सम्मानित, तस्वीरें वायरल
By worldprime
On: फ़रवरी 4, 2026 2:20 अपराह्न
---Advertisement---











