साउथ एक्टर महेश बाबू ने फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की जमकर तारीफ करते हुए इसे शानदार फिल्म बताया। साथ ही आदित्य धर के डायरेक्शन, रणवीर सिंह और आर माधवन की एक्टिंग और फिल्म के म्यूजिक की सराहना की। गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर उन्होंने लिखा, ‘धुरंधर: द रिवेंज एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म है! रणवीर का अब तक का सबसे शानदार रूप देखने को मिला है। आदित्य धर ने इसे जिस तरह से सोचा और पेश किया है, वह वाकई काबिल-ए-तारीफ है। आर माधवन की एक्टिंग और शाश्वत सचदेव का म्यूजिक खास तौर पर शानदार है। यह फिल्म देखने और जश्न मनाने लायक है। पूरी टीम को बधाई।’ वहीं, आदित्य धर ने महेश बाबू के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, ‘आपके शब्दों के लिए आभारी हूं, महेश गरु। धुरंधर (द रिवेंज) को इतने प्यार और अपनापन देने के लिए धन्यवाद।’ अल्लू अर्जुन ने भी धुरंधर 2 की तारीफ की साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन ने भी फिल्म धुरंधर 2 देखने के बाद इसकी तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि यह हर भारतीय को गर्व महसूस कराएगी। उन्होंने रणवीर सिंह और आर माधवन समेत फिल्म की पूरी स्टार कास्ट की परफॉर्मेंस की भी सराहना की। बुधवार को अल्लू अर्जुन ने ट्वीट करते हुए फिल्म को लेकर लिखा था, ‘अभी-अभी धुरंधर 2 देखी-देशभक्ति के साथ जबरदस्त स्वैग है। यह एक ऐसी फिल्म है जो हर देशभक्त को ?
महेश बाबू ने धुरंधर 2 की तारीफ की:बोले-एकदम शानदार तरीके से बनाई गई धमाकेदार फिल्म, रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी सराहना की
By worldprime
On: मार्च 20, 2026 2:56 अपराह्न
---Advertisement---





