एक्टर महेश मांजरेकर के हिंदी नाटक एनिमल का प्रीमियर शनिवार रात मुंबई के टाटा थिएटर में हुआ। प्रीमियर में जैकलीन फर्नांडिज, सिद्धार्थ जाधव, अनुषा डांडेकर और सुमेध मुदगालकर जैसे सेलेब्स मौजूद थे। महेश मांजरेकर की बेटियां सई मांजरेकर, गौरी इंगवाले और बेटे सत्या मांजरेकर भी कार्यक्रम में शामिल हुए। क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकार अपनी पत्नी मनाली के साथ पहुंचे। एजीपी वर्ल्ड (AGP World) द्वारा प्रस्तुत और अश्विन गिडवानी द्वारा निर्मित नाटक एनिमल को महेश मांजरेकर ने लिखा, निर्देशित और प्रेजेंट किया। एनिमल का अगला मंचन 29 मार्च को सोफिया भाभा ऑडिटोरियम में किया जाएगा। प्रस्तुति के दौरान महेश मांजरेकर ने कुछ गाने भी गाए और डांस किया। करीब नौ साल की तैयारी के बाद एनिमल का मंचन हुआ। करीब दो घंटे के इस मंचन में महेश मांजरेकर ने अकेले एक्टिंग की। मंच पर जाने से पहले महेश मांजरेकर ने कहा कि हर थिएटर कलाकार के अंदर घबराहट होना जरूरी है और जरूरत से ज्यादा आत्मविश्वास चीजों को बिगाड़ सकता है। उन्होंने कहा कि यह नाटक लंबे समय से करना चाहते थे और इसे सफल बनाने की उम्मीद है। नाटक में दत्तू की कहानी नाटक का केंद्र दत्तू का किरदार है, जिसे महेश मांजरेकर निभा रहे हैं। दत्तू महाराष्ट्र के पंढरपुर के पास एक छोटे कस्बे से मुंबई आता है और शहर में अपनी पहचान बनाने की को?
महेश मांजरेकर के नाटक एनिमल का मुंबई में प्रीमियर:नौ साल बाद हुआ मंचन, टाटा थिएटर में जैकलीन फर्नांडिज समेत कई सेलेब्स पहुंचे
By worldprime
On: मार्च 8, 2026 6:51 अपराह्न
---Advertisement---



