मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। ई-विटारा 49kWh और 61kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ आई है। कंपनी का दावा है कि कार एक बर फुल चार्ज करने पर 543 किलोमीटर से ज्यादा चलती है। इलेक्ट्रिक SUV में 360 डिग्री कैमरा, एयरबैग और लेवल-2 एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.99 लाख रखी गई है, लेकिन इसमें बैटरी के दाम शामिल नहीं है। ₹3.99 प्रति किलोमीटर का रेंट देना होगा, फ्री चार्ज कर सकेंगे ग्राहकों को बैटरी के लिए ‘बैटरी-एज-ए-सर्विस’ (BaaS) प्रोग्राम के तहत ₹3.99 प्रति किलोमीटर का रेंट देना होगा। कंपनी ने फिलहाल 49kWh बैटरी पैक वाले बेस ‘डेल्टा’ वैरिएंट की कीमत बताई है, पूरी प्राइस लिस्ट बाद में जारी होगी। कार डेल्टा, जेटा और अल्फा में वैरिएंट्स में मिलेगी। कार की बुकिंग 21 हजार रुपए में शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो गई है। यह कार मार्केट में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक और टाटा कर्व EV जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी। बैटरी पैक पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर तक की और गाड़ी पर 3 साल की वारंटी मिलेगी। गाड़ी की वारंटी को 5 साल तक बढ़वाया जा सकता है। इसके साथ घर पर चार्जर लगाने की सुविधा मुफ्त दी जाएगी। साथ ही, मारुति के ‘e for me’ एप के जरिए एक साल तक फ्री चार्जिंग की सुविधा
मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा लॉन्च, रेंज 543km:लेवल-2 ADAS फीचर के साथ शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख, ₹3.99/km रेंट पर खरीद सकेंगे
By worldprime
On: फ़रवरी 17, 2026 4:53 अपराह्न
---Advertisement---











