हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के देहरादून में शो के दौरान स्टेज से गालियां देने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। भिवानी के एडवोकेट अशोक आर्य ने बहल थाने में मासूम के खिलाफ शिकायत दी है। उन्होंने मांग की है कि स्टेज से अश्लील शब्दों का प्रयोग करने पर मासूम शार्म के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही सोशल मीडिया से इन वीडियो को डिलीट कराया जाए। स्टेज से गालियां देने के बाद मासूम शर्मा सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल हो रहे हैं। कोई यूजर उन्हें गुंडा कह रहा है तो कोई मासूम शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए 10 साल तक सजा देने की मांग कर रहा है। फेसबुक पर मासूम शर्मा के खिलाफ कमेंट… जानिए एडवोकेट ने अपनी शिकायत में क्या कहा… मंच से अश्लील गांलियां और हिंसक बयानबाजी बहल के रहने वाले एडवोकेट अशोक आर्य ने अपनी शिकायत में कहा कि रविवार सुबह वह अपनी फेसबुक आईडी चला रहा था। इसी दौरान एक वीडियो सामने आया, जिसमें हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा मंच पर बहुत अश्लील गालियां और हिंसक बयानबाजी कर रहा था। यह समाज में अत्यधिक अश्लीलता फैलाने वाला व गैरकानूनी है। बहुत सी फेसबुक आईडी पर मासूम का वह वीडियो चल रहा है। सोशल मीडियो से रील्स डिलीट करवाई जाएं एडवोकेट ने आगे कहा कि फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मासूम शर्मा की रील्स को जल्दी डिलीट कराया जाए और मासूम शर्मा के खिल?
मासूम शर्मा के खिलाफ पुलिस को शिकायत:स्टेज से गालियां देने पर कार्रवाई की मांग; हरियाणवी सिंगर सोशल मीडिया पर भी ट्रोल
By worldprime
On: अप्रैल 13, 2026 5:00 पूर्वाह्न
---Advertisement---