मुंबई में सोमवार को आयोजित फिल्म सुबेदार के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनिल कपूर ने शूटिंग अनुभव शेयर किए और साथ ही मजाक में कहा कि उनके घर में कोई भी उनका फैन नहीं है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में अनिल कपूर ने बताया कि जब वह घर से इवेंट के लिए निकल रहे थे, तो उनकी पत्नी सुनीता कपूर ने उनसे पूछा कि वे कहां जा रहे हैं। जब उन्होंने ट्रेलर लॉन्च की बात कही तो सुनीता ने दोबारा पूछा कि कौन सी फिल्म और कहां इवेंट है। उन्होंने यह भी कहा कि आज भी शूटिंग पर जाने से पहले उन्हें पत्नी से 10 से 15 हजार रुपए पॉकेट मनी लेनी पड़ती है। देखें ट्रेलर लॉन्च इवेंट की तस्वीरे मेरे सभी फिल्म मेकर्स के साथ अच्छा रिश्ता: अनिल इवेंट के दौरान अनिल कपूर ने यह भी कहा, “मेरे सभी फिल्म मेकर्स के साथ मेरा बहुत अच्छा रिश्ता है। ऐसा कोई डायरेक्टर नहीं है जिसके साथ मैंने काम किया हो और वह मेरा दोस्त न हो। चाहे सुभाष घई हों, एन. चंद्रा हों या विधु विनोद चोपड़ा। वे मुझसे कहते हैं, ‘क्या चल रहा है? चलो, एक फिल्म करते हैं!’ मैंने इंद्र कुमार को फोन किया और मजाक में कहा, ‘क्या इंदु, तुमने धमााल 4 में मुझे नहीं लिया। कोई बात नहीं, क्या अजय देवगन ने मना कर दिया था?’” एक्ट्रेसेस के साथ रिश्तों पर क्या बोले अनिल कपूर ट्रेलर लॉन्च के दौरान अनिल कपूर से पूछा गया कि उनकी पुरानी हीरोइनों के साथ अब कैसा रिश्ता है।
मुंबई में ‘सुबेदार’ ट्रेलर लॉन्च इवेंट:अनिल कपूर बोले- घर में कोई मेरा फैन नहीं, ‘धमाल 4’ से बाहर रहने पर भी कसा तंज
By worldprime
On: फ़रवरी 24, 2026 12:54 अपराह्न
---Advertisement---











