शनिवार के मुंबई के मुलुंड इलाके में निर्माणाधीन मेट्रोल लाइन के पिलर के स्लैब के गिरने से बड़ा हादसा हो गया। स्लैब ऑटो रिक्शा और स्कोडा कार पर गिरा, जिससे एक शख्स की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। हादसे की खबर मिलने के बाद कई सेलेब्स भड़क गए हैं और प्रशासन को इसका जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। दीया मिर्जा ने हादसे पर भड़कते हुए आधिकारिक X (पहले ट्विटर) पर लिखा है, आप किस तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर का सपोर्ट करते हैं? क्या वह, जो लोगों को मारता है, दम घोंटता है और स्वास्थ्य व जीवन को नष्ट करता है? या वह, जो जीवन की परवाह करता है और उसे महत्व देता है? स्टैंडअप कॉमेडियन और राइटर वरुण ग्रोवर ने भी हादसे की कड़ी निंदा की है। उन्होंने हादसे का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, मुंबई भारत का सबसे भ्रष्ट शहर है, शायद बहुत बड़े अंतर से। भारत की आर्थिक राजधानी होने के बावजूद, यहां की सड़कें सबसे खराब हैं (पिछले 2 सालों में मैंने लगभग हर भारतीय राज्य के गांवों की सड़कें देखी हैं और वे इससे बेहतर हैं), शहरी योजना बेहद खराब है, और मानव जीवन के प्रति पूरी तरह से लापरवाही दिखाई देती है। सिंगर राहुल वैद्य ने इस घटना पर इंस्टाग्राम से लिखा है, ‘जब भी मैं किसी मेट्रो ब्रिज के नीचे से गुजरता हूं, तो मुझे हमेशा डर लगता है, यकीन मानिए। मुझे हमेशा इसी बात का डर रहता है।’ हादसे में 1 मृत, 3 घा?
मुंबई मेट्रो पिलर हादसे पर भड़के सेलेब्स:दीया मिर्जा बोलीं- उस इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करते हैं, जो जान लेता है, वरुण ग्रोवर बोले- ये सबसे भ्रष्ट शहर
By worldprime
On: फ़रवरी 15, 2026 11:55 पूर्वाह्न
---Advertisement---











