म्यूजिक कंपोजर ए. आर. रहमान ने फिल्म रामायण के लिए म्यूजिक तैयार करने को लेकर बुधवार को कहा कि रामायण मानवीय मूल्यों और आदर्शों की कहानी है। धर्म से परे ज्ञान हर जगह मिलता है। इस प्रोजेक्ट को लेकर उनके मुस्लिम नाम की वजह से उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। दरअसल, बीबीसी को दिए इंटरव्यू में रहमान से पूछा गया कि आप इस समय फिल्म रामायण के लिए म्यूजिक बना रहे हैं। आपका नाम मुस्लिम है और क्या आपके मन में कभी यह ख्याल आता है कि कुछ लोग शायद नहीं चाहेंगे कि आप इस तरह के प्रोजेक्ट से जुड़े हों? जिस पर रहमान ने कहा कि नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता। मैंने ब्राह्मण स्कूल में पढ़ाई की है। वहां हर साल रामायण और महाभारत पढ़ाई जाती थी, इसलिए मुझे इसकी कहानी अच्छी तरह पता है। यह कहानी एक अच्छे इंसान, उसके चरित्र, ऊंचे आदर्शों और मूल्यों के बारे में है। लोग इस पर बहस कर सकते हैं, लेकिन मैं इन सभी अच्छी बातों को महत्व देता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि अच्छी बातें हमें हर चीज से सीखनी चाहिए। पैगंबर ने भी कहा है कि ज्ञान बहुत कीमती होता है। मुझे हदीस का पूरा मतलब नहीं पता, लेकिन इतना जानता हूं कि ज्ञान बहुत मूल्यवान है। हम रोजमर्रा की जिंदगी से हर किसी से सीख सकते हैं चाहे वह भिखारी हो, राजा हो, नेता हो, या फिर किसी की गलत हरकत हो या अच्छी। ज्ञान एक ऐसी चीज है जिसकी कोई कीमत न?
‘मुस्लिम नाम होने से कोई परेशानी नहीं आई’:फिल्म रामायण के लिए संगीत बना रहे ए.आर. रहमान बोले- यह आदर्शों की कहानी है
By worldprime
On: जनवरी 16, 2026 9:47 पूर्वाह्न
---Advertisement---











