क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मेलानिया ट्रम्प की डॉक्यूमेंट्री ब्रिटेन में फ्लॉप:लंदन प्रीमियर में सिर्फ 1 टिकट बिका, अमेजन ने ₹340 करोड़ में राइट खरीदे थे

On: जनवरी 29, 2026 3:47 अपराह्न
Follow Us:
मेलानिया ट्रम्प की डॉक्यूमेंट्री ब्रिटेन में फ्लॉप:लंदन प्रीमियर में सिर्फ 1 टिकट बिका, अमेजन ने ₹340 करोड़ में राइट खरीदे थे
---Advertisement---

मेलानिया ट्रम्प पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मेलानिया’ ब्रिटेन में फ्लॉप हो गई है। देश के सबसे बड़े सिनेमा संचालकों में से एक व्यू सिनेमा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम रिचर्ड्स ने बताया कि फिल्म को लेकर दर्शकों में लगभग कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है। टिम के मुताबिक, लंदन के इस्लिंगटन इलाके में स्थित एक प्रमुख सिनेमाघर में शुक्रवार को दोपहर 220:22025 बजे होने वाले पहले शो के लिए सिर्फ एक टिकट बिका। वहीं शाम 240 बजे के शो के लिए भी महज दो टिकट ही बुक हुए। ब्रिटेन के ब्लैकबर्न, कैसलफोर्ड और हैमिल्टन में जिन सिनेमाघरों में फिल्म मेलानिया दिखाई जानी थी, वहां हालात और भी खराब रहे। इन तीनों जगहों पर फिल्म की कुल 28 स्क्रीनिंग रखी गई थीं, लेकिन एक भी शो के लिए टिकट नहीं बिका। अमेजन स्टूडियोज ने इस फिल्म के राइट्स 40 मिलियन डॉलर यानी लगभग 340 करोड़ रुपये में खरीदे थे, इसके अलावा कंपनी ने वैश्विक मार्केटिंग पर 35 मिलियन डॉलर (321 करोड़ रुपये) खर्च किए हैं। ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने से 20 दिन पहले की कहानी इस डॉक्यूमेंट्री में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रम्प और मेलानिया ट्रम्प की व्हाइट हाउस में वापसी की कहानी है। फिल्म में शपथ ग्रहण से पहले के 205 दिनों की झलक दिखाई गई है। अमेजन ने डॉक्यूमेंट्री को ब्रिटेन के 100 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज किया। निर्माताओं को इसके हिट होने की उम्मीद थी। फिल्म 30 जनवरी को थिएटर्स में आएगी। यह अमेरिका में करीब 1,400-2,000 थिएटर्स और दुनियाभर में 27 देशों में 5,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होगी। मेलानिया ट्रम्प ने बताया कि उन्हें इस डॉक्यूमेंट्री का विचार 2024 का चुनाव जीतने के बाद आया। उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके जीवन को करीब से समझने का मौका देगी। उन्होंने न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में कहा, यह फिल्म अमेरिका के लिए एक अहम दौर को दिखाती है। पहली बार लोग शपथ ग्रहण से पहले के 20 दिन एक आने वाली प्रथम महिला की नजर से देख पाएंगे। डॉक्यूमेंट्री में मेलानिया का निजी जीवन भी दिखाया डॉक्यूमेंट्री में मेलानिया ट्रम्प के निजी और सार्वजनिक जीवन को दिखाया गया है। इसमें बिजनेसवुमन, पत्नी और मां की भूमिका निभाने के साथ-साथ परिवार को दोबारा व्हाइट हाउस शिफ्ट कराने की जिम्मेदारी भी दिखाई गई है। करीब दो घंटे की इस फिल्म के ट्रेलर में मेलानिया कहती हैं, “हर कोई जानना चाहता है, तो ये रहा।” एक सीन में शपथ ग्रहण के दिन मेलानिया कैपिटल बिल्डिंग में खड़ी नजर आती हैं और कैमरे की ओर देखते हुए कहती हैं, “हम फिर से यहां हैं।” जनवरी 2025 के एक सर्वे के मुताबिक, करीब 40% अमेरिकी लोगों की उनके बारे में कोई राय नहीं थी। हालांकि रिपब्लिकन समर्थकों में उनकी लोकप्रियता ज्यादा है। डॉक्यूमेंट्री से मेलानिया की छवि को फायदा एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह डॉक्यूमेंट्री मेलानिया की छवि को बेहतर बना सकती है। इतिहासकार कैथरीन सिबली के मुताबिक, “यह फिल्म अमेरिकी जनता के सामने मेलानिया की छवि को नए तरीके से पेश करने की कोशिश है।” मेलानिया ट्रम्प ने कहा कि वह प्रथम महिला की पारंपरिक जिम्मेदारियां निभाने पर गर्व महसूस करती हैं, जैसे राजकीय भोज, ईस्टर एग रोल और क्रिसमस सजावट। इसके साथ ही वह समाज पर सकारात्मक असर डालना भी चाहती हैं। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी है। उनकी पहल पर ‘टेक इट डाउन एक्ट’ पास हुआ, जिसके तहत बिना अनुमति निजी तस्वीरें ऑनलाइन डालना अपराध है। इसके अलावा उन्होंने फोस्टर बच्चों के लिए ‘बी बेस्ट’ अभियान के तहत कई योजनाएं शुरू कीं। ————————– ये खबर भी पढ़ें… ट्रम्प बोले- दूसरा नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर बढ़ रहा:नए समझौते पर सहमति का दबाव बनाया; एक जंगी बेड़ा पहले ही पहुंच चुका है ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ शिकंजा और कसने की तैयारी में है। अमेरिका ईरान के आसपास अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });