टेक कंपनी मोटोरोला ने आज (23 जनवरी) भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन मोटोरोला सिग्नेचर लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ उतारा गया है। यह चिपसेट वाला ये भारत में दूसरा स्मार्टफोन है। इससे पहले वनप्लस 15R में यह चिपसेट दिया गया था। फोन में 7 साल की सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट वाली टच स्क्रीन और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये पेरिस्कोप लेंस वाला दुनिया का सबसे पतला फोन है। यह सिर्फ 6.99mm पतला है। फोन को तीन स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 59,999 रुपए है। यह हैंडसेट 30 जनवरी से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए अवेलेबल होगा। लॉन्च ऑफर में स्मार्टफोन पर 5000 रुपए का कैशबैक मिलेगा। डिजाइन: मिलिट्री ग्रेड बिल्ड और लग्जरी फैब्रिक फिनिश फोन को हाथ में लेने पर यह काफी प्रीमियम और हल्का फील होता है। इसका वजन सिर्फ 187 ग्राम है और यह एक अल्ट्रा-थिन डिवाइस है। फोन में एयरक्राफ्ट ग्रेड एल्युमीनियम फ्रेम और बैक पैनल पर लग्जरी इंस्पायर्ड फैब्रिक फिनिश दी गई है। फोन पेनटोन मार्टिनी ऑलिव और पेनटोन कार्बन कलर में अवेलेबल है। इसे IP68 और IP69 की वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट रेटिंग मिली है। साथ ही यह मिलिट्री ग्रेड सर्टिफाइड ड्यूरेबल फोन है। फोन के राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन हैं, जबकि लेफ्ट साइड प?
मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन 7 साल सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ लॉन्च:फोन में 50MP सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर, कीमत ₹59,999 से शुरू
By worldprime
On: जनवरी 23, 2026 4:05 अपराह्न
---Advertisement---











