PM मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन सिलचर में कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में असम के युवाओं को गुमराह किया। उन्हें हिंसा और आतंकवाद के रास्ते पर धकेला। लेकिन आज यह राज्य अवसरों का सागर है। पीएम ने बताया कि कांग्रेस ने असम को ‘फूट डालो-राज करो’ नीति में रखा। आज असम खुला आसमान है। असम भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर का अहम हिस्सा बन रहा है। राज्य ने सरकारी नौकरियों के रास्ते खोले हैं। पीएम अपनी स्पीच में कहा कि कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को भुला दिया था, लेकिन BJP की डबल इंजन की सरकार ने इसे ऐसे कनेक्ट किया जिसकी हर जगह चर्चा है। नॉर्थ ईस्ट आज दक्षिण एशिया जोड़ने वाला सेतु बन रहा है। इसके पहले मोदी ने सिलचर में ₹23,550 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सिचलर को बराक घाटी का गेटवे है। लेकिन कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट को दिल्ली से और दिल से दूर रखा था। सिलचर में मोदी की 2 तस्वीरें… पीएम के असम दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
मोदी बोले- कांग्रेस ने असम के युवाओं को गुमराह किया:उन्हें आतंकवाद के रास्ते पर धकेला, BJP ने सरकारी नौकरियों के रास्ते खोले
By worldprime
On: मार्च 14, 2026 5:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---





