पीएम मोदी ने आम बजट को युवाओं को बजट बताया है। कहा कि देश में रिफॉर्म एक्सप्रेस चल पड़ी है। ये स्किल, स्केल और सस्टेनेबिलिटी को मजबूत करने का प्रयास है। सबसे बड़ी पूंजी नागरिक, इसी में निवेश किया। उधर विपक्ष ने बजट को निराशाजनक बताया। राहुल गांधी ने कहा, युवाओं के लिए रोजगार वाला बजट नहीं है। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर गिर रहा है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत में भारी गिरावट आ रही है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह बेहद ही बिखरा बजट है। मोदी के स्पीच की 7 बड़ी बातें, कहा- यह युवा शक्ति बजट राहुल बोले- युवा बेरोजगार हैं, मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर गिर रहा है लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि बजट भारत के वास्तविक संकटों से अनजान है। उन्होंने कहा, युवा बेरोजगार हैं। मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर गिर रहा है। निवेशक पूंजी निकाल रहे हैं। घरेलू बचत में भारी गिरावट आ रही है। किसान संकट में हैं। वैश्विक संकट का खतरा मंडरा रहा है – इन सभी को नजरअंदाज किया जा रहा है। राहुल ने X पर पोस्ट में कहा, एक ऐसा बजट जो सुधार करने से इनकार करता है। खड़गे बोले- मोदी सरकार के पास राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार के पास अब कोई विचार नहीं बचे हैं। बजट भारत की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक चुनौतियों का समाधान नहीं देता। बजट में कोई नीतिगत दृष्टिकोण नहीं है, कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं है। नीति के अभाव को छिपाने के लिए नारे भी नहीं हैं। राहुल गांधी ने कहा केंद्रीय बजट भारत के वास्तविक संकटों को नजरअंदाज कर रहा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने X पोस्ट में लिखा कि ‘हालांकि दस्तावेजों का विस्तार से अध्ययन किया जाना अभी बाकी है, लेकिन 90 मिनट बाद ही यह स्पष्ट हो गया है कि बजट 2026/27 के बारे में जो भारी माहौल बनाया गया था, उसके मुकाबले यह कहीं कमतर रहा है। यह पूरी तरह फीका साबित हुआ।” ममता बोलीं- तीन कॉरिडोर की बात सरासर झूठ पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, तीन कॉरिडोर के बारे में उन्होंने जो कहा वह सरासर झूठ है। यह प्रोजेक्ट पहले से ही चल रही है और हमने इस पर काम शुरू कर दिया है। पुरुलिया में जंगलमहल जंगल सुंदरी परियोजना के लिए, इस आर्थिक कॉरिडोर में 72,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा। उन्होंने बंगाल को एक पैसा भी नहीं दिया है। सिर्फ एक ही टैक्स है, जीएसटी। वे हमारा पैसा ले रहे हैं और बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं कि वे हमें पैसा दे रहे हैं। यह हमारा पैसा है। इसलिए, उन्हें सरकार चलाने और देश को इस तरह बर्बाद करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। वे देश की आर्थिक संरचना, इस देश की संवैधानिक संरचना, स्वतंत्र एजेंसियों को नष्ट करना चाहते हैं। वे बहुत बातें करते हैं लेकिन काम कम करते हैं। ” अखिलेश ने बताया बजट में न नौकरी दी गई न रोजगार के मौके समाजवादी पार्टी प्रमुख सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि यह बजट गरीबों और गांवों में रहने वालों की समझ से परे है। इस बजट में न तो नौकरी दी गई है और न ही रोजगार के अवसर। उन्होंने कहा कि ये बजट गरीब का पेट नहीं भर सकती है। नौकरी रोजगार दिए नहीं। सपने दिखाने वाला बजट है। जिस सरकार से कोई उम्मीद ही न हो, उससे क्या उम्मीद की जा सकती है? यह बजट सिर्फ पांच प्रतिशत लोगों के लिए बनाया गया है। हर वर्ग पर ध्यान दिया- अठावले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि ये बहुत क्रांतिकारी बजट है। देश को सुंदर बनाने वाला बजट है। देश के हर वर्ग पर ध्यान दिया गया है। व्यापारी, उद्योगपति और मजदूरों पर ध्यान दिया गया है। ये सामाजिक न्याय के साथ-साथ आर्थिक न्याय देने वाले बजट है। अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर पर फोकस-सिंधिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, ‘यह एक प्रगतिशील बजट है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर पर फोकस करता है। यह हर नागरिक के लिए बजट है। खासकर टेलीकॉम और डीओएनईआर के क्षेत्रों को इस बजट में मजबूत बढ़ावा मिला है। यह भारत को सशक्त और शक्तिशाली बनाएगा। पूर्वोत्तर के लिए बहुत सारे संस्थानों और जलमार्गों का आवंटन किया गया है।’
मोदी बोले- ये युवा शक्ति का बजट:राहुल ने कहा- युवाओं को कुछ नहीं मिला; ममता बनर्जी ने बिखरा हुआ बजट बताया
By worldprime
On: फ़रवरी 1, 2026 2:09 अपराह्न
---Advertisement---











