महाकुंभ में अपनी खूबसूरत आंखों और मासूम मुस्कान के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी पर्सनल लाइफ है। खबरों के मुताबिक मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली है। हालांकि इस रिश्ते को लेकर उनके परिवार ने विरोध जताया है, जिसके चलते दोनों को पुलिस से सुरक्षा मांगनी पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोनालिसा और फरमान करीब डेढ़ साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी और वहीं से उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। जब दोनों ने शादी करने का फैसला किया तो परिवार ने इसका विरोध किया, जिसके बाद मामला और बढ़ गया। बताया जा रहा है कि परिवार के विरोध और संभावित खतरे को देखते हुए मोनालिसा अपने बॉयफ्रेंड के साथ केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित थंपानूर पुलिस स्टेशन पहुंचीं और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई। दोनों ने पुलिस को बताया कि वे अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं और उन्हें किसी तरह की धमकी या दबाव से बचाया जाए। सोशल मीडिया पर इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मोनालिसा और फरमान पुलिस स्टेशन में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला और चर्चा में आ गया है। मोनालिसा वही लड़की हैं जो महाकुंभ मेल?
मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की:परिवार के विरोध के बाद पुलिस से मांगी सुरक्षा, महाकुंभ मेले में हुईं थीं वायरल
By worldprime
On: मार्च 11, 2026 8:37 अपराह्न
---Advertisement---





