दिल्ली : देशभर में गर्मी तेज़ी से पैर पसार रही है, मार्च महीने की शुरुआत से ही कई राज्यों में तेज़ धूप और लू के थपेड़े अनुभव किए जाने लगे है,यही नहीं न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी तेज़ी से बदल रहा है, यह अचानक सामान्य से ऊपर पहुंच गया है, इससे लोगों को अभी से ही गर्मी का एहसास होने लगा है| इस बीच मौसम विभाग ने 9 राज्यों में बारिश और अंधड़ का अलर्ट जारी किया है | मौसम विभाग का पूर्वानुमान है, कि इस सप्ताह हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा समेत अन्य राज्यों में हीटवेव की ओर मौसम शिफ्ट होगा। इसे तापमान में वृद्धि होगी,जबकि पहाड़ों पर एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की चेतावनी दी गई है | इसका प्रभाव हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले स्थानों पर नज़र आएगा| इन इलाकों में अगले 4 दिन तक रुक-रुक कर बादल बरसते नजर आएंगे और कहीं-कहीं बर्फबारी होगी। उत्तराखंड में आज 8 मार्च से ही विक्षोभ के असर से बारिश-बर्फबारी का अनुमान लगाया जा रहा है,अगले 24 घंटे के दौरान एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम के कुछ हिस्सों पर बना रहेगा, जिस कारण बारिश की गतिविधियां हो सकती हैं। वहीं, एक ट्रफ बनने से कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के तटीय हिस्सों पर आंधी-तूफान एवं पानी गिरने के
मौसम ने ली करवट,कई राज्यों में अभी से भीषण गर्मी तो 9 राज्यों में बरसेगा झमाझम पानी,अगले 72 घंटे भारी…
By worldprime
On: मार्च 8, 2026 1:49 अपराह्न
---Advertisement---










