मशहूर वेब सीरीज ‘फौदा’ के क्रिएटर लियोर राज ने शुक्रवार को इजराइल के यरुशलम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात को बहुत बड़ा सम्मान बताया। लियोर राज ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा कि भारत जैसे बड़े देश के प्रधानमंत्री से मिलना उनके लिए खास पल था। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि भारत में उनकी सीरीज को बड़ी संख्या में दर्शक देखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्टिंग, प्रोडक्शन और आर्ट को सपोर्ट करते हैं। यह देखकर उन्हें अच्छा लगा। उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह बहुत सम्मान की बात है। हमें भारत में बहुत दर्शक मिलते हैं। आपके प्रधानमंत्री से यह सम्मान मिलना बड़ी बात है। वह अपने देश में कला और प्रोडक्शन को सपोर्ट करते हैं। हमें भी अपने देश में इससे सीख लेनी चाहिए। हम फिर से भारत के साथ काम करना चाहेंगे।” लियोर राज ने बताया कि उनकी सीरीज ‘फौदा’ का नेटफ्लिक्स प्रीमियर गोवा फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। उन्होंने कहा कि वह फिर से भारत आना चाहते हैं और दोबारा ऐसा मौका मिलना चाहिए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन की इजराइल यात्रा के बाद शुक्रवार को भारत लौट आए। नौ साल में यह उनकी पहली इजराइल यात्रा थी। इस दौरान भारत और इजराइल ने अपने रिश्तों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाय?
‘यह हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है’:वेब सीरीज ‘फौदा’ के क्रिएटर लियोर राज ने पीएम मोदी से मुलाकात को बताया खास पल
By worldprime
On: फ़रवरी 27, 2026 1:51 अपराह्न
---Advertisement---




