क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच आज त्रिपक्षीय बातचीत होगी:पहली बार एक साथ बैठक करेंगे; ट्रम्प बोले- समझौता नहीं किया तो पुतिन और जेलेंस्की मूर्ख

On: जनवरी 23, 2026 1:17 अपराह्न
Follow Us:
यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच आज त्रिपक्षीय बातचीत होगी:पहली बार एक साथ बैठक करेंगे; ट्रम्प बोले समझौता नहीं किया तो पुतिन और जेलेंस्की मूर्ख
---Advertisement---

यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच अबू धाबी में आज यानी शुक्रवार को त्रिपक्षीय वार्ता होने वाली है। यह 2022 में रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद तीनों देशों की पहली संयुक्त बैठक होगी। यह बैठक दो दिवसीय है। द गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशर की मुलाकात के बाद यह बैठक तय हुई। रूसी प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई सैन्य खुफिया एजेंसी के निदेशक जनरल इगोर कोस्ट्यूकोव करेंगे। अबू धाबी में होने वाली बातचीत का पूरा एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है। अभी तक यह भी साफ नहीं है कि रूसी और यूक्रेनी अधिकारी सीधे आमने-सामने मिलेंगे या नहीं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन की टीम अबू धाबी पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि रूसियों को भी समझौते के लिए तैयार रहना होगा, सिर्फ यूक्रेन को नहीं। वहीं, ट्रम्प ने बुधवार को कहा कि अगर पुतिन और जेलेंस्की समझौता नहीं करते तो वे मूर्ख होंगे। सुरक्षा गारंटी और रूस के कब्जे वाले इलाकों को छोड़ने पर चर्चा संभव यह अबू धाबी में होने वाली यूक्रेन, रूस और अमेरिका की त्रिपक्षीय बैठक बहुत खास है क्योंकि अब तक की ज्यादातर बातचीत अलग-अलग होती थी। यह युद्ध खत्म करने की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा होने का अनुमान है- ट्रम्प ने दावोस में जेलेंस्की से एक घंटे बात की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को दोवास में जेलेंस्की से बात की। यह बैठक बंद कमरे में हुई और लगभग एक घंटे तक चली। इसके बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि पुतिन के लिए मेरा साफ संदेश है कि यूक्रेन जंग खत्म होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जेलेंस्की के साथ उनकी बातचीत अच्छी रही। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किन मुद्दों पर बात हुई। इससे एक दिन पहले ट्रम्प कह चुके थे कि युद्ध खत्म करने का समझौता अब काफी नजदीक है। ट्रम्प ने कहा कि जेलेंस्की से आज की बातचीत एक चल रही प्रोसेस का हिस्सा है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका के प्रतिनिधि गुरुवार को रूस की राजधानी मॉस्को में बातचीत के लिए जा रहे हैं। जेलेंस्की बोले- सुरक्षा गारंटी पर दस्तावेज तैयार, सिर्फ हस्ताक्षर बाकी NYT के मुताबिक, जेलेंस्की ने मुलाकात के बाद बताया कि सुरक्षा गारंटी पर दस्तावेज तैयार हो चुके हैं और अब सिर्फ हस्ताक्षर और दोनों देशों की संसदों से मंजूरी बाकी है। उन्होंने यूक्रेन की हवाई रक्षा को मजबूत करने के लिए और मिसाइलें भी मांगीं हैं। ट्रम्प ने मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा कि बैठक अच्छी रही, लेकिन पिछली कई अच्छी बैठकों के बावजूद अभी तक कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि पुतिन और जेलेंस्की दोनों समझौता चाहते हैं। ट्रम्प ने यूक्रेन के लोगों के कड़ाके की सर्दी में बिना हीटिंग और बिजली के रहने पर सहानुभूति जताई। डोनबास इलाके को लेकर रूस-यूक्रेन में विवाद जारी रूस पूरे डोनबास क्षेत्र पर कब्जा चाहता है, जबकि यूक्रेन उसे नहीं छोड़ना चाहता। अमेरिका ने समझौते के तौर पर यूक्रेन को प्रस्ताव दिया था अगर वह क्षेत्र छोड़ दे तो वहां फ्री इकोनॉमिक जोन बन सकता है। हालांकि, यह व्यावहारिक रूप से कैसे काम करेगा, यह स्पष्ट नहीं है। ट्रम्प ने कहा, ‘यह अनसुलझा है, लेकिन बहुत करीब पहुंच गया है। यह एक बहुत कठिन मुद्दा है।’ ट्रम्प ने जेलेंस्की को बहादुर इंसान बताया और कहा कि उनके लोग भी बहादुर हैं। रूस ने यूक्रेन के करीब 83% हिस्से, यानी लगभग 1 लाख 14 हजार 500 वर्ग किलोमीटर पर कब्जा कर रखा है। डोनबास के डोनेट्स्क और लुहांस्क के अलावा इसमें क्रीमिया, खेरसॉन और जापोरिज्जिया जैसे क्षेत्र शामिल हैं। रूस इन क्षेत्रों को अपनी सामरिक और ऐतिहासिक धरोहर मानता है और इन्हें छोड़ने को तैयार नहीं है। पुतिन साफ कह चुके हैं कि यूक्रेन से शांति को लेकर बातचीत तभी हो सकती है जब यूक्रेन, रूस के कब्जाए गए क्षेत्रों से अपना दावा छोड़े और उन इलाकों को रूस के हिस्से के रूप में स्वीकार करें। ​​​​​​पुतिन की मांग NATO में शामिल न हो यूक्रेन पुतिन डोनेट्स्क के बदले एक और प्रस्ताव रख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अगर उन्हें यह इलाका मिल जाता है, तो वह दक्षिणी यूक्रेन के खेरसॉन और जापोरिज्जिया इलाकों में अपने मोर्चे को स्थिर कर देंगे। इसका मतलब यह होगा कि उनकी सेना वहां नए हमले करके और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश नहीं करेगी। पुतिन कई बार कह चुके हैं संघर्ष खत्म करने के लिए उनकी सबसे अहम शर्त यूक्रेन को नाटो में शामिल होने की अनुमति नहीं देना है। पुतिन ने कहा कि अगर उन्हें इसका भरोसा हो जाए, तो वह बाकी मुद्दों पर समझौता करने को तैयार रहेंगे। 2022 से जारी रूस-यूक्रेन जंग रूस-यूक्रेन जंग फरवरी, 2022 में शुरू हुआ। दोनों देशों के बीच जंग की बड़ी वजह रूस का यूक्रेनी जमीन पर कब्जा है। रूस ने यूक्रेन के लगभग 20% क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है। युद्ध के कारण हजारों नागरिक और सैनिक मारे गए हैं, और लाखों यूक्रेनियन विस्थापित हुए हैं। जून 2023 तक, लगभग 8 मिलियन यूक्रेनियन देश छोड़कर भाग गए। ट्रम्प ने युद्ध को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के नेताओं के साथ बैठक की हैं। हाल ही में, उन्होंने पुतिन के साथ अलास्का में बैठक की, जो 80 वर्षों में किसी रूसी नेता की पहली अलास्का यात्रा थी। ————————— ये खबर भी पढ़ें… रिपोर्ट- ट्रम्प ने राष्ट्रपति पद का इस्तेमाल कर फैमिली बिजनेस बढ़ाया: एक साल में संपत्ति ₹12,800 करोड़ बढ़ी, भारत में 8 प्रोजेक्ट चल रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को दावोस में दावा किया कि वे अमेरिका को फिर से महान और अमीर बना रहे हैं। उन्होंने अपनी नीतियों और टैरिफ के कारण 16.48 लाख करोड़ रुपये के निवेश आने का दावा किया। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दावा नॉर्वे के पूर्व pm ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

दावा- नॉर्वे के पूर्व PM ने आत्महत्या की कोशिश की:एपस्टीन फाइल में नाम आया था; भ्रष्टाचार केस में 10 साल जेल हो सकती है

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

अमेरिका के न्यूक्लियर एयरक्राफ्ट कैरियर पर टॉयलेट की दिक्कत:45 मिनट तक लाइन में लग रहे सैनिक; डिजाइन में खामी के चलते टॉयलेट जाम

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड जैमिनी के खिलाफ:जैश लश्कर ने मदरसों में ai इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

पाक आतंकी संगठन चैटजीपीटी, क्लाउड-जैमिनी के खिलाफ:जैश-लश्कर ने मदरसों में AI इस्तेमाल के विरुद्ध फतवा जारी किया; कहा- इस्लाम की उदारवादी व्याख्या पसंद नहीं, छात्र मौलवियों से ही सवाल पूछें

अमेरिका का दावा चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

अमेरिका का दावा- चीन ने 2020 में छुपकर न्यूक्लियर-टेस्ट किया:जानबूझकर ताकत बढ़ा रहा, 6 साल में 400 हथियार बनाए; अमेरिका की बराबरी करना चाहता

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प बोले- अमेरिकी आर्मी चीफ के बारे में फेक न्यूज फैलाया जा रहा, वे ईरान में सैन्य कार्रवाई का विरोध नहीं कर रहे

मेक्सिको गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

मेक्सिको- गृह युद्ध जैसे हालात, 25 जवानों समेत 32 मौतें:फीफा वर्ल्ड कप सिटी में लॉकडाउन; 20 बैंक फूंके, रॉकेट लॉन्चर और हथियारों का जखीरा जब्त

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });