क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

यूपी में कोहरे के कारण 11 गाड़ियां टकराईं, बस पलटी:राजस्थान के अजमेर में ओले गिरे; MP के खजुराहो में पारा 6°C, उत्तराखंड में नदियां जमीं

On: फ़रवरी 1, 2026 5:03 पूर्वाह्न
Follow Us:
यूपी में कोहरे के कारण 11 गाड़ियां टकराईं, बस पलटी:राजस्थान के अजमेर में ओले गिरे; mp के खजुराहो में पारा 6°c, उत्तराखंड में नदियां जमीं
---Advertisement---

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक फरवरी का महीना सामान्य से ज्यादा गर्म रह सकता है। IMD डायरेक्टर ने बताया कि फरवरी में रातें कम ठंडी और दिन ज्यादा गर्म हो सकते हैं। इसका कारण ला-नीना का कमजोर होना बताया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में शनिवार को घना कोहरा रहा, जिससे विजिबिलिटी 10 मीटर तक रह गई। कोहरे के कारण 153 हादसों में 11 गाड़ियां टकराईं और 15 लोग घायल हुए। वहीं, इटावा में डबल डेकर बस पलट गई। राज्य में 60 से ज्यादा ट्रेनें और लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 उड़ानें लेट रहीं। राजस्थान में जयपुर समेत कई जिलों में शनिवार शाम को बारिश हुई। वहीं अजमेर में बारिश के साथ ओले भी गिरे। IMD ने आज 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि यलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में कालापानी और आदि कैलाश में तापमान माइनस 30 डिग्री तक गिर गया है। यहां नदी, नाले और झरने जम गए हैं। पिथौरागढ़ सीमा पर SSB के जवान माइनस 35 डिग्री में गश्त कर रहे हैं। नदियां और जलस्रोत जम जाने से जवान बर्फ पिघलाकर पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। मध्य प्रदेश में कोहरा, बारिश और सर्दी का दौर जारी है। शनिवार सुबह ग्वालियर, रीवा और दतिया में घना कोहरा और 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम कोहरा रहा। रीवा में विजिबिलिटी सबसे कम रही। खजुराहो में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। देशभर से मौसम की 143 तस्वीरें… अन्य राज्यों में मौसम का हाल… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 2 फरवरी: दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे। मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में बारिश की संभावना है। हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी हो सकती है। बिहार, झारखंड में कोहरा रह सकता है। असम, मेघालय में भी बारिश की संभावना है। 3 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में 23 फरवरी को ऊंचे क्षेत्रों में ही बारिश-बर्फबारी की संभावना है। उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। राज्यों से मौसम की खबरें… यूपी: कई जिलों में ओले गिरे;24 शहरों में आंधी-बारिश, पूर्वांचल में भीषण कोहरा प्रदेेश में मौसम बिगड़ गया है। 217 जिलों में देर रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली और अमरोहा में ओले भी गिरे। 217 जिले बारिश जैसे कोहरे की चपेट में हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: कोहरे के कारण भीलवाड़ा में बस पलटी; कई जिलों में आधीं, बारिश का अलर्ट, 240 से हल्की गर्मी शुरू भीलवाड़ा में रविवार को घने कोहरे के कारण बस पलट गई। अजमेर में शनिवार को बारिश के साथ कई जगहों पर ओले गिरे। मौसम विभाग ने 215 जिलों में आंधी, बारिश चेतावनी जारी की है। वहीं विभाग के अनुसार 143-214 फरवरी यानी दूसरे सप्ताह के बाद से प्रदेश में हल्की गर्मी का दौर शुरू हो सकता है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव; कई जिलों में कड़ाके की ठंड, धार, ग्वालियर, मुरैना और उज्जैन में बारिश प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कोहरे के बीच रविवार को ग्वालियर, मुरैना,धार और उज्जैन में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, श्योपुर और मुरैना में ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। आंधी की रफ्तार 240 से 23 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है, वहीं चार दिन तक प्रदेश में मावठा गिरने के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: अगले 3 दिन ड्राई मौसम रहेगा; सुबह-रात में ठंड, रायपुर में छा सकती है धुंध छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। 1 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। रायपुर में सुबह के समय हल्की धुंध छाने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: गोपालगंज, बगहा में घना कोहरा; 12 जिलों में अलर्ट, रात के तापमान में होगी गिरावट पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के चलते से बिहार में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। गोपालगंज, बगहा में रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। जबकि पटना के कई इलाकों में सुबह से ही धुंध देखी गई। मौसम विभाग ने राज्य के 403 जिलों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में सुबह और देर रात विजिबिलिटी बेहद कम रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… झारखंड: प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, सुबह हल्का कोहरा; अगले चार दिनों में 4 डिग्री तक चढ़ेगा पारा झारखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 4 फरवरी से कई जिलों में सुबह कोहरा या कुहासा देखने को मिल सकता है। हालांकि अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा:कई जिलों में बारिश, करनाल में ओले गिरे;सरसों की फसल को नुकसान; 17 जिलों में अलर्ट प्रदेश में रविवार सुबह मौसम बदल गया। कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण कई जिलों में तेज हवा को साथ बारिश हुई। वहीं करनाल के घरौड़ा क्षेत्र में देर रात जमकर ओले गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 17 जिलों में बारिश और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: फरवरी में मानसून जैसी बारिश, ठंडा ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, 14 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनी पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम ने फरवरी के पहले दिन से ही करवट ले ली है। शनिवार देर रात फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, रूपनगर, पटियाला, पठानकोट, चंडीगढ़ समेत कई जगह बारिश हुई, जिसके बाद रविवार सुबह से हल्की धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने 14 जिलों में आंधी और बिजली गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल: वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, बारिश-बर्फबारी, तेज तूफान का अलर्ट, कई जगहों पर विजिबिलिटी 40 मीटर प्रदेश में आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। पहाड़ों पर इससे अगले 3 दिनों तक बारिश-बर्फबारी होगी। इसका ज्यादा असर कल नजर आएगा। मौसम विभाग के अनुसार- अगले कल पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होगी। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });