यूपी पीसीएस 2024 का फाइनल रिजल्ट रविवार देर रात जारी हो गया है। नेहा पंचाल ने टॉप किया है। अनन्या त्रिवेदी दूसरे और अभय प्रताप सिंह तीसरे नंबर पर हैं। टॉप 10 की बात करें तो छह बेटियां हैं। 932 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन हुआ है। इनमें 37 डिप्टी कलेक्टर (SDM), 17 पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और 196 असिस्टेंट कमिश्नर (कमर्शियल टैक्स) बने हैं। 947 पदों के लिए 2719 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का कॉल हुआ था। इनमें से 2698 लोग इंटरव्यू देने पहुंचे थे, जबकि 21 नहीं पहुंचे। व्यवस्थाधिकारी के एक और व्यवस्थापक के 14 पद योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण खाली रह गए। PCS 2024 प्री के लिए 5.76 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। प्री का रिजल्ट मार्च 2025 में जारी किया गया था। इसमें से 15,066 अभ्यर्थियों ने मेन्स के लिए क्वालीफाई किया था। मेन्स परीक्षा में 13,776 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 के बीच हुई थी। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
यूपी PCS का रिजल्ट जारी, नेहा पंचाल टॉपर:अनन्या त्रिवेदी दूसरे नंबर पर; टॉप 10 में 6 लड़कियां; 932 का सेलेक्शन हुआ
By worldprime
On: मार्च 30, 2026 12:14 पूर्वाह्न
---Advertisement---