फिल्म धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वाले लोगों की एक्टर अनुपम खेर ने आलोचना की और कहा कि ऐसे लोगों पर उन्हें तरस आता है। फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दुनिया भर में इसने 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म को जहां अल्लू अर्जुन और महेश बाबू जैसे सेलेब्स से तारीफ मिल रही है, वहीं एक्ट्रेस रम्या समेत कुछ लोग इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी बता रहे हैं। इसी बीच अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर कर फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने फिल्म को आउटस्टैंडिंग बताया और कहा कि यह कहानी, डायरेक्शन, एक्टिंग और म्यूजिक हर लेवल पर शानदार है। अनुपम खेर ने कहा कि कुछ लोग फिल्म को जिंगोइज्म और प्रोपेगेंडा कह रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसे लोगों पर दुख और तरस आता है। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने से पहले उन्हें गुस्सा आता था, क्योंकि इससे पहले भी ‘कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों को गलत तरीके से प्रोपेगेंडा कहा गया था। उन्होंने कहा कि जो लोग धुरंधर और धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, उन्हें अपने शब्दों पर शर्म आनी चाहिए। अगर किसी को ऐसी फिल्म पसंद नहीं है, तो उन्हें खुद ऐसी फिल्म बनानी चाहिए, उसमें पैसा लगाना चाहिए और अच्छे राइटर्स के साथ काम करना चाहिए। अनुपम खेर के मुताबिक, यह फिल्म आधुनिक भारत की कहानी दिखाती है। इसमें ड्रामा जरूर है, लेक?
रणवीर सिंह की एक्टिंग के मुरीद हुए अनुपम खेर:धुरंधर 2 को बताया शानदार, फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर साधा निशाना
By worldprime
On: मार्च 22, 2026 1:20 अपराह्न
---Advertisement---





