बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को कथित तौर पर उगाही की धमकी देने के मामले में लॉरेंस गैंग के संदिग्ध सदस्य हैरी बॉक्सर के खिलाफ मुंबई क्राइम ब्रांच ने लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया है। ANI की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि रणवीर सिंह को उनके मैनेजर के फोन नंबर पर व्हाट्सऐप वॉयस नोट के जरिए धमकी मिली थी। मैसेज भेजने वाले ने खुद को हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने पुष्टि की कि वॉयस नोट भेजने में वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल किया गया, ताकि भेजने वाले की नेटवर्क पहचान और लोकेशन छिपाई जा सके। धमकी भरे ऑडियो क्लिप को वेरिफिकेशन के लिए पंजाब और हरियाणा भेजा गया है। रणवीर सिंह को धमकी मिली थी द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह को रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के बाद 2 फरवरी को धमकी मिली थी। हालांकि, इस खबर की जानकारी 10 फरवरी को मीडिया में आई। धमकी के बाद रणवीर के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई। मामला मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा गया। रणवीर और दीपिका ने प्राइवेट सिक्योरिटी भी बढ़ाई। छह हथियार से लैस सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए। वहीं NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक धमकी भरे मैसेज पर अब तक रणवीर की ओर से कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। इसके बाद 13 फरवरी को रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को एक और धमकी ऑडियो क्लिप के जरिए
रणवीर सिंह को मिली धमकी के मामले में एक्शन:लॉरेंस गैंग के सदस्य के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी, एक्टर से ₹20 करोड़ मांगे थे
By worldprime
On: फ़रवरी 21, 2026 11:26 पूर्वाह्न
---Advertisement---











