उदयपुर में गुरुवार को विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी हुई। शादी की रस्में तेलुगु रीति-रिवाजों के अनुसार पूरी की गईं। शादी में रश्मिका ने ‘लिविंग गॉडेस’ थीम पर आधारित गहने पहने, जबकि विजय के हार पर बाघ की डिजाइन नजर आई। शादी के लिए विजय और रश्मिका के आउटफिट डिजाइनर अनामिका खन्ना ने तैयार किए थे। हाल के सालों में जहां सेलिब्रिटी शादियों में पेस्टल रंग ज्यादा दिखते हैं, वहीं इस शादी में गहरे और ट्रेडिशनल रंग चुने गए। बता दें कि शादी में पेस्टल ट्रेंड का मतलब पारंपरिक गहरे रंगों (जैसे सुर्ख लाल, गहरा मैरून या नारंगी) की जगह हल्के और सॉफ्ट रंगों को चुनना है। विजय और रश्मिका की शादी में सोने के आभूषण और मंदिर से जुड़े डिजाइन मुख्य फोकस में रहे। दोनों के गाल पर नजर का टीका भी लगाया गया था। रश्मिका की साड़ी की खासियत शादी में रश्मिका ने रस्ट रंग की साड़ी पहनी। साड़ी पर लाल और गोल्ड बॉर्डर था। इसमें मंदिर और पुरानी वास्तुकला से जुड़े पैटर्न की कढ़ाई की गई थी। डिजाइन में हैदराबाद की सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखा गया। साड़ी पर एंटीक गोल्ड हैंड एम्ब्रॉयडरी साफ दिख रही थी। एक्ट्रेस ने इसके साथ गोल्ड वर्क वाला भारी ब्लाउज पहना। ऊपर से हल्का बेज रंग का घूंघट लिया। पूरा लुक पारंपरिक ब्राइडल स्टाइल में था। कढ़ाई और मोटिफ की प्लेसमेंट में ?
रश्मिका ने शादी में ‘लिविंग गॉडेस’ थीम वाले गहने पहने:विजय के हार पर थी बाघ की डिजाइन; PHOTOS में देखिए कपल की वेडिंग स्टाइल
By worldprime
On: फ़रवरी 28, 2026 5:04 अपराह्न
---Advertisement---





