डिजिटल दौर में रिश्तों का तरीका तेजी से बदल रहा है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए लोग एक-दूसरे से जुड़ते हैं, दोस्ती करते हैं और कई बार प्यार भी हो जाता है। लेकिन इसी डिजिटल दुनिया में फ्रॉड और स्कैम के खतरे भी उतनी ही तेजी से बढ़े हैं। इसी मुद्दे को केंद्र में रखकर कलर्स के शो ‘दो दुनिया एक दिल’ में एक ऐसी कहानी दिखाई जा रही है, जहां भावनाएं और डिजिटल सच आमने-सामने आते हैं। इस शो में अभिनेत्री राची शर्मा, आध्या का किरदार निभा रही हैं, जो दो अलग-अलग दुनियाओं के बीच उलझी हुई लड़की है। दैनिक भास्कर से खास बातचीत में राची ने डिजिटल रिलेशनशिप्स, ऑनलाइन फ्रॉड और आज के युवाओं के लिए जरूरी सावधानियों पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे लोग सोशल मीडिया के जरिए जल्दी इमोशनली कनेक्ट हो जाते हैं और क्यों ऐसे समय में जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है। पेश है बातचीत के कुछ खास अंश: सवाल: ‘दो दुनिया एक दिल’ में आपका किरदार आध्या एक ऐसी लड़की का है जो दो दुनियाओं के बीच फंसी है। अगर रियल लाइफ में किसी को ऑनलाइन प्यार हो जाए और बाद में पता चले कि वो फ्रॉड है, तो आप क्या सलाह देंगी? जवाब: मेरे साथ तो ऐसा कभी नहीं हुआ, लेकिन मेरी कुछ फ्रेंड्स के साथ जरूर हुआ है। आजकल लोग ज्यादातर ऑनलाइन ही मिलते हैं और वहीं से बातचीत शुरू होती है। धीरे-धीरे लोग इमोशन?
राची शर्मा ने ऑनलाइन स्कैम से बचने की सलाह दी:कहा- डिजिटल दुनिया में इमोशनल कनेक्शन से पहले सतर्क रहें, भरोसा खतरनाक हो सकता है
By worldprime
On: मार्च 11, 2026 4:22 अपराह्न
---Advertisement---





