क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राजस्थान में एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, आग लगी:नेशनल हाईवे पर 200 मीटर तक लपटें फैली; ड्राइवर जिंदा जला, भाई ने कूदकर जान बचाई

On: मार्च 18, 2026 2:44 अपराह्न
Follow Us:
राजस्थान में एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, आग लगी:नेशनल हाईवे पर 200 मीटर तक लपटें फैली; ड्राइवर जिंदा जला, भाई ने कूदकर जान बचाई
---Advertisement---

राजस्थान के जालोर जिले में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर एथेनॉल से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। इसके बाद सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गई। टैंकर का ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि उसके साथ बैठा भाई समय रहते कूद गया। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से गुजरात की तरफ जा रहा था। इस दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। देखिए हादसे से जुड़े 4 PHOTOS…. टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था चितलवाना थाने के ASI मोहनलाल ने बताया- गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था। हादसे में बाड़मेर के गुड़ामालानी के मोखावा निवासी ड्राइवर सुखराम (34) पुत्र देदाराम मेघवाल की मौत हो गई। सुखराम के बुआ के बेटे नरसीराम (26) पुत्र जोधाराम मेघवाल समय रहते टैंकर से कूद गया और उसकी जान बच गई। नरसीराम को सिंवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। टैंकर में भरा था एथेनॉल बाड़मेर के आथेथला निवासी बाबूराम मेघवाल ने बताया- ये टैंकर मुरलीधर कंपनी (जामनगर) का है। टैंकर भंटिडा (पंजाब) से कांडला (गुजरात) जा रहा था। इसमें एथेनॉल भरा था। मैं भी इसी कंपनी में काम करता हूं। नरसीराम और सुखराम मेरे रिश्तेदार है। भंटिडा से एक अन्य ड्राइवर भी टैंकर में था, जो गुड़ामालानी उतर गया था। घायल बोला- टैंकर में क्या था, मुझे नहीं पता घायल नरसीराम ने बताया- मैं मामा के बेटे सुखराम के साथ गुड़ामालानी से टैंकर में बैठा था। इस दौरान सिवाड़ा के पास गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही अचानक आग लग गई। जैसे-तैसे मैं बाहर निकल गया, लेकिन सुखराम गाड़ी में फंस गया। टैंकर में क्या था, मुझे पता नहीं है। टायर फटने जैसी आवाज आई और टैंकर पलटा प्रत्यक्षदर्शी जीवाराम मेघवाल ने बताया- जहां पर हादसा हुआ, उसके पास ही मेरा खेत है। जब मैं खेत में काम कर रहा था, तभी टायर फटने जैसी आवाज आई। देखा कि एक टैंकर का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और सर्विस रोड की तरफ पलट गया। टैंकर का पिछला हिस्सा डिवाइडर पर टिक गया। इसी दौरान तेल का रिसाव होने लगा। ओवरब्रिज की ढलान के कारण तेल नीचे तक चला गया और आग फैल गई। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद गुड़ामालानी से एक निजी कंपनी की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रवांडा की फैनी ने टी 20 डेब्यू में लगाया शतक:ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं, 65 गेंद पर 111 रन बनाकर नॉटआउट रहीं

रवांडा की फैनी ने टी20 डेब्यू में शतक जड़ा: ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं, 65 गेंदों पर 111 रन बनाकर नॉटआउट रहीं

ईरान का इजराइली शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला:20 लोग घायल, यहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर

ईरान का इजराइली शहर डिमोना पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला:20 लोग घायल, यहां इजराइल का न्यूक्लियर प्रोग्राम सेंटर

हफ्ते की टॉप जॉब्स:रेलवे में 10वीं पास की 11,127 भर्तियां, ssb में कॉन्‍स्‍टेबल की 1924 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 17,682 नौकरियां

हफ्ते की टॉप जॉब्स:रेलवे में 10वीं पास की 11,127 भर्तियां, SSB में कॉन्‍स्‍टेबल की 1924 वैकेंसी; इस हफ्ते निकलीं 17,682 नौकरियां

टॉप 10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ की संपत्ति:तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल; पद्मनाभमंदिर के पास सबसे ज्यादा खजाना

टॉप-10 मंदिरों के पास ₹9 लाख करोड़ की संपत्ति:तिरुपति बालाजी दुनिया का तीसरा सबसे अमीर धर्मस्थल; पद्मनाभमंदिर के पास सबसे ज्यादा खजाना

'साइको सैया’ के अनुद सिंह ढाका बोले:क्लैपरबॉय था, इरफान खान ने कहा तुम्हें एक्टर बनना ही चाहिए

‘साइको सैया’ के अनुद सिंह ढाका बोले:क्लैपरबॉय था, इरफान खान ने कहा- तुम्हें एक्टर बनना ही चाहिए

राजस्थान up के कई हिस्सों में बारिश:बिहार में आंधी बिजली से 7 मौतें, पटना में ओले गिरे; हिमाचल में लगातार पांचवें दिन बर्फबारी

राजस्थान-UP के कई हिस्सों में बारिश:बिहार में आंधी-बिजली से 7 मौतें, पटना में ओले गिरे; हिमाचल में लगातार पांचवें दिन बर्फबारी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });