राजस्थान के भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) की केमिकल फैक्ट्री में 7 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। 2 मजदूर अब भी फंसे हुए हैं। घटना के समय करीब 25 मजदूर काम कर रहे थे। हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ। एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया- पुलिस को गश्त के दौरान घटना की जानकारी मिली। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अंदर 9 लोग फंसे हुए थे। इनमें से 7 लोगों के शव बाहर निकाले जा चुके हैं। हादसे के बाद की PHOTOS… डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया खुशखेड़ा फायर स्टेशन और भिवाड़ी रीको स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह मौजूद हैं। उन्होंने जांच शुरू कर दी है। भिवाड़ी एसपी और एडीएम भी जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचने वाले हैं। ———————– यह खबर भी पढ़िए…. 4 महीने के बेटे के साथ मां जिंदा जली 14 फरवरी को सिरोही के आबू रोड इलाके में 4 महीने के बेटे के साथ मां भी जिंदा जल गई थी। देर रात करीब 11 बजे पति की आंख खुली तो पत्नी और बेटे की जली हुई लाश पड़ी मिली। (पढ़िए पूरी खबर…)
राजस्थान में केमिकल फैक्ट्री में आग, 7 लोगों की मौत:2 मजदूर अब भी फंसे, कई फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटीं
By worldprime
On: फ़रवरी 16, 2026 10:59 पूर्वाह्न
---Advertisement---











