क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राजस्थान में गर्मी बढ़ी, बिहार-झारखंड में पारा 10° से नीचे:हिमाचल में 42 दिन बाद स्कूल खुले, जम्मू-कश्मीर में अगले 9 दिन बर्फबारी नहीं

On: फ़रवरी 12, 2026 5:30 पूर्वाह्न
Follow Us:
राजस्थान में गर्मी बढ़ी, बिहार झारखंड में पारा 10° से नीचे:हिमाचल में 42 दिन बाद स्कूल खुले, जम्मू कश्मीर में अगले 9 दिन बर्फबारी नहीं
---Advertisement---

देश में फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही 3 प्रमुख मैदानी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पारा 30 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है। इससे सर्दी का असर खत्म होने लगा है। हालांकि दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब-हरियाणा में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बिहार-झारखंड के कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इधर, पश्चिमी हिमालय में लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। पहला 13 फरवरी और दूसरा 163 फरवरी से। इसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। हिमाचल प्रदेश में 42 दिन बाद स्कूलों का विंटर वेकेशन खत्म हो गया है। यहां गुरुवार से स्कूल खुल गए हैं। हालांकि प्रदेश के 10 कस्बों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चल रहा है। जम्मू कश्मीर में मंगलवार-बुधवार को कुछ जगहों पर बर्फबारी से सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 9 दिन तक प्रदेश में कहीं भी भारी बर्फबारी नहीं होगी। मौसम की 4 तस्वीरें… अगले दो दिन का मौसम… राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान: 25 शहरों में रात का तापमान बढ़ा, चित्तौड़गढ़ सबसे गर्म प्रदेश में सर्दी का असर कम होने लगा है। दिन-रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को राज्य के 25 शहरों का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रिकॉर्ड हुआ। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ में दिन में हल्की धुंध, बादल से धूप कमजोर रही। बुधवार को सबसे ज्यादा तापमान चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ। यहां पारा 173° तक पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: बादलों के कारण तापमान घटा, 5 दिन में दो सिस्टम एक्टिव होंगे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बुधवार को बादल छाए रहे। जिससे दिन का तापमान घट गया। अगले 5 दिन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 2 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहे हैं। इसके कारण अगले 3 से 4 दिन तक ठंड का असर बरकरार रहेगा। खासकर देर रात और सुबह के समय सर्दी रहेगी। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 10 शहरों में तापमान 5॰C से कम, 16 से बारिश-बर्फबारी के आसार प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग ने मंडी और बिलासपुर में सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर से भी नीचे रहने की संभावना जताई है। प्रदेश के 163 कस्बों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चल रहा है। कल्पा में माइनस 1.5॰, कुकुमसैरी माइनस 6.3॰ और ताबो माइनस 22॰ रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… उत्तराखंड: गंगोत्री में पारा माइनस 23°C, मुनस्यारी में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 224-26.4 दिन में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और सर्दी असर बरकरार रहेगा। इधर, प्रदेश के 216 शहरों बद्रीनाथ, गंगोत्री, हर्षिल, हेमकुंड, केदारनाथ, यमुनोत्री, औली, आदि कैलाश, और मुनस्यारी में पारा माइनस में रिकॉर्ड किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 217 डिग्री बढ़ा तापमान, 173 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस राज्य में मौसम के किसी नए सिस्टम या पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को नहीं मिल रहा है। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 217 डिग्री तक बढ़ सकता है। हालांकि 224 दिन बाद यानी 227.3 फरवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: बगहा में घना कोहरा, विजिबिलिटी जीरो, अगले 48 घंटे में 3 डिग्री चढ़ेगा पारा प्रदेश में सुबह-शाम ठंड हो रही है। 18 फरवरी तक मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। हालांकि आज बगहा में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी जीरो है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो सुपौल और मोतिहारी में घना कोहरा दिखा। पटना में भी सुबह हल्की धुंध थी, लेकिन दिन में तेज धूप निकली थी। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: 13 जिलों में 25°C से ऊपर तापमान, कड़ाके की सर्दी से राहत हल्की बारिश होने के बावजूद दिन के तापमान में बढ़ोतरी बनी हुई है। बुधवार को हरियाणा के 17 जिलों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 29.2 डिग्री पलवल में रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड: कई जिलों का पारा 10 डिग्री से नीचे, 2–3°C तक घटेगा तापमान प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार को हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। जंगल और पठारी इलाकों में अब भी ठंड का असर बरकरार है। पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे कम तापमान गुमला में 6.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: तेज धूप से ठंड घटी, 16-17 को बारिश की संभावना पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कई दिनों से तेज धूप निकल रही है। इससे ठंड कम हो गई है। हालांकि 16 और 17 को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान फरीदकोट में 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });