क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राजस्थान- स्टूडेंट्स और कथावाचक हमले के बीच दुबई-आबूधाबी में फंसे:एयरपोर्ट पहुंचते ही फ्लाइट कैंसिल, बोले- चारों तरफ धमाके हो रहे है, मदद मांगी

On: मार्च 1, 2026 9:27 पूर्वाह्न
Follow Us:
राजस्थान स्टूडेंट्स और कथावाचक हमले के बीच दुबई आबूधाबी में फंसे:एयरपोर्ट पहुंचते ही फ्लाइट कैंसिल, बोले चारों तरफ धमाके हो रहे है, मदद मांगी
---Advertisement---

ईरान के यूएई और दुबई में हमला करने के कारण फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं। इस कारण राजस्थान के जोधपुर, कोटा, सीकर के 100 से ज्यादा स्टूडेंट व अन्य लोग फंस गए हैं। शनिवार को अचानक एयरस्पेस बंद होने से इनकी फ्लाइट कैंसिल हो गई। इन्हें तुरंत एयरपोर्ट से सुरक्षित होटल्स भेजा गया। इस दौरान दुबई व आबूधाबी एयरपोर्ट के पास धमाके भी सुनाई दिए। सभी ने भारत सरकार से इन्हें सुरक्षित निकालने की मांग की है। कथावाचक के साथ दुबई गए 120 श्रद्धालु फंसे जोधपुर के 120 श्रद्वालु अबू धाबी में फंसे हैं। ये सभी लोग बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संत अमृतराम महाराज की कथा सुनने के लिए दुबई गए थे। महाराज की 24 से 24 फरवरी तक दुबई में कथा थी। कथा 28 फरवरी को खत्म हुई थी। शनिवार को सभी अबू धाबी एयरपोर्ट पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें उड़ान रद्द होने की सूचना मिली। होस्टल के पास गिरी मिसाइल दुबई में फंसे कोटा के स्टूडेंट सिद्धार्थ ने बताया कि वे दुबई के एकेडमी एजुकेशनल जोन में हैं और एक हॉस्टल में ठहरे हुए हैं। उनके हॉस्टल के पास ही मिसाइल से हमला हुआ है। सिद्धार्थ ने दुबई से दोस्त के साथ फोटो और वीडियो भेजा। उसने बताया, ‘जहां हम ठहरे हुए हैं। वहां थोड़ी-थोड़ी देर में धमाके हो रहे हैं। अब देखिए- अलग-अलग जगह फंसे राजस्थानियों की PHOTOS… 4 साल बाद घर लौट रही थी तान्या, अबुधाबी एयरपोर्ट पर फंसी वहीं कोटा निवासी तान्या शर्मा कनाडा से भारत आते समय अबुधाबी में फंस गई। एयरलाइन ने फिलहाल उन्हें होटल में शिफ्ट किया है, लेकिन कई फ्लाइट्स दुबई में अटक जाने के कारण अव्यवस्था की स्थिति है और यात्री परेशान हो रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार जल्दी बाहर निकाले। तान्या ने बताया कि मैं शनिवार को भारत आ रही थी। मेरी अबुधाबी से मुंबई की कनेक्टिंग फ्लाइट थी। कनाड़ा से अबुधाबी पहुंच गई और मुंबई की फ्लाइट के लिए चेक-इन भी कर लिया था। तभी एक विस्फोट हुआ और अफरा-तफरी मच गई। एयरपोर्ट बंद कर दिया और तुरंत ही आर्मी पहुंच गई। पूरा एयरपोर्ट खाली करा दिया और हमें होटल में शिफ्ट कर दिया। बतादें, तान्या कनाडा में रहती है और वहीं जॉब करती है उसने तान्या ने मुंबई से एमबीए की पढ़ाई मुंबई से की और आगे की कनाड़ा से। तान्या 4 साल बाद कनाडा से भारत आ रही थी। उसकी अबू धाबी में फ्लाइट कनेक्टिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया और तान्या वही फंस गई। तान्या कोटा के स्टेशन भीमगंज मंडी इलाके की रहने वाली है फिलहाल परिवार 2008 से मुंबई में रहता है। इस घटना के बाद उसके पिता ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से भी कॉन्टैक्ट किया है। वह 1 महीने की छुट्टी पर भारत आ रही थी जिसमें उसका भारत के धार्मिक स्थलों पर घूमने और अमृतसर में दोस्त की शादी अटेंड करने का प्लान था। तान्या के 4 साल बाद भारत वापस आने से परिवार में खुशी का माहौल था लेकिन अचानक दुबई एयरपोर्ट पर अटैक होने से अब परिवार बेटी के सुरक्षित घर लौटने की प्रार्थना कर रहा है। परिजनों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मदद की गुहार की है। दुबई में फंसे सिद्धार्थ के पिता ने बताया कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष और केंद्र सरकार से मदद मांगी है। बच्चों की डिटेल मांगी गई थी, जो भेज दी है। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि वे लगातार बच्चों के सम्पर्क बना हुए हैं। जैसे ही कोई इंतजाम होगा, उन्हें तत्काल भारत ले जाएंगे। उधर, तान्या जब एयरपोर्ट पहुंची तो वहां मिसाइल से हमला हुआ। वह कई घंटे एयरपोर्ट पर पंसी रही। उसके परिजन परेशान है। उन्होंने तान्या से बात की है। — ये खबर भी पढ़ें जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे:कथा सुनने के लिए 23 फरवरी को गए थे, देर रात एयरपोर्ट पहुंचे तो पुलिस ने वापस होटल भेजा ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के कारण जोधपुर के 120 श्रद्वालु दुबई में फंस गए हैं। ये सभी लोग बड़ा रामद्वारा सूरसागर के संत अमृतराम महाराज की कथा सुनने के लिए दुबई गए थे। महाराज की 24 से 28 फरवरी तक दुबई में कथा थी, जो सेवन सीज होटल में थी। सभी लोग 23 फरवरी को दुबई गए थे। वहीं कथा 28 फरवरी को खत्म हुई तो वे वापस आने वाले थे। (पूरी खबर पढ़ें)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

psl में एक और विवाद: रात में चार मेहमानों को अपने होटल रूम तक क्यों ले गए शाहीन रजा? टूटे नियम, हुई बड़ी चूक!

PSL में एक और विवाद: रात में चार मेहमानों को अपने होटल रूम तक क्यों ले गए शाहीन-रजा? टूटे नियम, हुई बड़ी चूक!

40 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनीं:बेटे को जन्म दिया, खुशखबरी शेयर कर कहा हमारा परिवार बड़ा हो गया है

40 की उम्र में सोनम कपूर दूसरी बार मां बनीं:बेटे को जन्म दिया, खुशखबरी शेयर कर कहा- हमारा परिवार बड़ा हो गया है

mi vs kkr: हार्दिक का दिल जीतने वाला वादा! 'लॉर्ड शार्दुल' से क्यों कहा करियर खत्म होने तक एमआई पलटन में रहो?

MI vs KKR: हार्दिक का दिल जीतने वाला वादा! ‘लॉर्ड शार्दुल’ से क्यों कहा- करियर खत्म होने तक एमआई पलटन में रहो?

psl ball tampering controversy: रमीज राजा के कठिन सवालों पर लड़खड़ाई शाहीन की जुबान; गिड़गिड़ाते नजर आए; video

PSL Ball Tampering Controversy: रमीज राजा के कठिन सवालों पर लड़खड़ाई शाहीन की जुबान; गिड़गिड़ाते नजर आए; VIDEO

पाकिस्तान फिर शर्मसार: psl में बॉल टेम्परिंग विवाद! शाहीन हारिस के इशारे पर फखर ने की बेईमानी? देखें वीडियो

पाकिस्तान फिर शर्मसार: PSL में बॉल टेम्परिंग विवाद! शाहीन-हारिस के इशारे पर फखर ने की बेईमानी? देखें वीडियो

हार्दिक ने मिहिका को ₹1.7 करोड़ की कार गिफ्ट की:दोनों शोरूम पर साथ दिखे, अक्टूबर में अपने रिश्ते का खुलासा किया था

हार्दिक ने मिहिका को ₹1.7 करोड़ की कार गिफ्ट की: दोनों शोरूम पर साथ दिखे, अक्टूबर में अपने रिश्ते का खुलासा किया था

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });