क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली

On: मार्च 31, 2026 5:39 पूर्वाह्न
Follow Us:
राजीव चंद्रशेखर बोले बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी bjp को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली
---Advertisement---

केरलम में BJP प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने 23 मार्च को नेमम सीट से नोमिनेशन फाइल किया। इसमें उन्होंने 93 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी का ब्योरा दिया। 107 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां भी गिनाईं। चुनावी हफलनामे में विटेंज मोटर साइकिल तक का जिक्र है, लेकिन कांग्रेस आरोप लगा रही है कि राजीव ने बेंगलुरू में 200 करोड़ के बंगले की बात छिपाई है। केरलम में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस बंगला छिपाने की बात को मुद्दा बना रही है। वहीं राजीव कहते हैं, ‘मैं बेवकूफ नहीं, जो हलफनामे में बंगले की बात छिपाऊंगा। कांग्रेस को जो कहना है, कोर्ट में कहे।’ राजीव ने चुनावी कैंपेन के बीच वक्त निकालकर केरलम के चुनावी मूड, मुद्दों और BJP की तैयारियों पर दैनिक भास्कर से बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: केरलम में LDF-UDF की लड़ाई में आपका असली विरोधी कौन है? जवाब: दोनों साथ हैं। हमने 7 मार्च से कैंपेन शुरू किया है। लोग बता रहे हैं कि CPM और कांग्रेस दोनों अलग नहीं, बल्कि एक हैं। 27 राज्यों और 2018 केंद्रशासित प्रदेशों में दोनों साथ राजनीति करते हैं। INDIA ब्लॉक के पार्टनर हैं, लेकिन यहां लोगों को भड़काने और बेवकूफ बनाने का नाटक करते हैं। ये बातें हम जनता के सामने रख रहे हैं, इसलिए यहां BJP ही विकल्प है। सवाल: चुनावी तैयारी कैसी है, जीत की क्या संभावना है? जवाब: मेहनत कर रहे हैं। मोदी जी ने देश में जो डेवलपमेंट किया है, वो हम केरलम में लाने की बात कर रहे हैं। ‘सबका साथ–सबका विकास’ प्रधानमंत्री की आइडियोलॉजी और विजन है। उसके बारे में सबको बता रहे हैं। सवाल: केरलम में मोदी मैजिक क्यों नहीं चल रहा है? जवाब: मोदी जी की ही तो पॉपुलैरिटी है, तभी तो यहां जीत रहे हैं। उनके काम के दम पर ही लोगों से वोट मांग रहे हैं। सवाल: कैंपेन में कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है? जवाब: रिस्पॉन्स अच्छा है। कई साल से लोगों के सामने CPM और कांग्रेस ही ऑप्शन रहे हैं। दोनों बारी-बारी राज कर रहे हैं। पांच साल कांग्रेस करप्शन करती है, तो 5 साल CPM। इनसे लोग ऊब चुके हैं, तंग आ चुके हैं। पिछले 10 साल में CPM ने जो पाप किए हैं, उसे जनता भूल नहीं सकती है। सबरीमाला मंदिर से साढ़े चार किलो सोना गायब हो गया, लेकिन मुख्यमंत्री कुछ नहीं करना चाहते हैं। सिर्फ क्राइम दबाने में लगे हैं। 10 साल में ऐसे कई मुद्दे हैं, जो लोगों के हित के खिलाफ हैं। हम जनता के बीच इन्हें उठा रहे हैं और राज्य के विकास के लिए एक मौका मांग रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी और महंगाई केरलम में ही है। सवाल: BJP कितनी सीटें जीतेगी? जवाब: सभी 140 सीटों पर चुनाव लड़ने और जीतने का टारगेट है। बाकी जनता तय करेगी कि हमें कितनी सीट मिलनी चाहिए। मैं न ये तय करने वाला व्यक्ति हूं, न ही कोई एस्ट्रोलॉजर। हम पूरा जोर लगाकर कैंपेन कर रहे हैं। लोगों के मन में क्या है, ये वही बताएंगे। 4 मई को जनता का जवाब मिल जाएगा। सवाल: केरलम में 26% वोटर मुसलमान और 18% ईसाई हैं। हर दूसरा वोटर गैर-हिंदू है, फिर BJP की जीत का फॉर्मूला क्या है? जवाब: यहां हिंदुओं के वोट से जीतना हमारी स्ट्रैटजी नहीं है। हम विकसित केरलम के विजन के साथ वोट मांग रहे हैं। हर उस मलयाली से मिल रहे हैं, जो डेवलपमेंट, बेहतर फ्यूचर, एजुकेशन, हेल्थ और जॉब चाहता है। हम उनके सामने अपना विजन रख रहे हैं। वो मुस्लिम, ईसाई या हिंदू कोई भी हो सकता है। सवाल: आपका 200 करोड़ का बंगला कहां है, जिसे हलफनामे में छिपाने का आरोप लगा है? जवाब: देखिए, कांग्रेस और CPM पिछले 18 साल से मेरे पीछे पड़ी हैं कि कैसे इसे डराकर भगाएं। मैं भागने वालों में से नहीं हूं। अगर उनके पास कोई सबूत है, तो दिखाएं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यही मुद्दा उठाया था। यहां उन्हें मेरे खिलाफ कोई निजी मुद्दा नहीं मिल रहा, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। वे कोर्ट जाएं, वहीं बात होगी। सवाल: केरलम में बीफ और यूपी में शाकाहार की बातें, इस डबल स्टैंडर्ड से कैसे जीतेंगे?

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

घरों तक जंग की आंच, दूध किराना इलाज सब महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल lpg की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

घरों तक जंग की आंच, दूध-किराना-इलाज सब महंगे होंगे:रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ाने की तैयारी; कमर्शियल LPG की कमी से हजारों प्लास्टिक यूनिट बंद

इजराइल की हाइफा ऑयल रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक:पेट्रोल टैंक में आग लगी; फारस की खाड़ी में भारत के 18 जहाज फंसे

इजराइल की हाइफा ऑयल रिफाइनरी पर मिसाइल अटैक:पेट्रोल टैंक में आग लगी; फारस की खाड़ी में भारत के 18 जहाज फंसे

राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली

राजीव चंद्रशेखर बोले बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी bjp को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली

राजीव चंद्रशेखर बोले- बेवकूफ नहीं, जो करोड़ों का बंगला छिपाऊं:केरल में अबकी BJP को जिताएंगे, कांग्रेस यहां जमात–ए–इस्लामी से मिली

ipl में आज पंजाब vs गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; gt 2022 की चैंपियन, pbks को पहले खिताब का इंतजार

आईपीएल में आज पंजाब बनाम गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; जीटी 2022 की चैंपियन, पीबीकेएस को पहले खिताब का इंतजार

ipl में आज पंजाब vs गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; gt 2022 की चैंपियन, pbks को पहले खिताब का इंतजार

आईपीएल में आज पंजाब बनाम गुजरात:न्यू चंडीगढ़ में दूसरी बार होगा सामना; जीटी 2022 की चैंपियन, पीबीकेएस को पहले खिताब का इंतजार

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });