साउथ सुपरस्टार रामचरण दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी उपासना ने 31 जनवरी को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। रामचरण के पिता चिरंजीवी ने इसकी घोषणा करते हुए बताया है कि डिलीवरी के बाद बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं। चिरंजीवी ने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है, बहुत खुशी और दिल से भरे आभार के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है, एक बेटा और एक बेटी। आगे चिरंजीवी ने लिखा है, ‘दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हे मेहमानों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए शुद्ध आनंद और दिव्य आशीर्वाद का पल है। हम सभी की प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।- चिरंजीवी और सुरेखा।’ उपासना की डिलीवरी 1 फरवरी को सुबह 9 बजे के लिए शेड्यूल की गई थी, हालांकि किसी वजह से डिलीवरी 31 जनवरी को अपोलो हॉस्पिटल में की गई। जिस हॉस्पिटल में उपासना की डिलीवरी हुई है, वो उसकी वाइस प्रेसिडेंट भी हैं। आज चिरंजीवी मीडिया को संबोधित कर सकते हैं। साल 2012 में हुई शादी, 2023 में हुआ था बेटी का जन्म रामचरण ने साल 2012 में उपासना कोनिडेला से शादी की थी। उपासन, अपोलो चैरिटी वाइस प्रेसिडेंट और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। ?
रामचरण-उपासना के घर हुआ जुड़वां बच्चों का जन्म:चिरंजीवी ने की घोषणा, कहा- मां और दोनों बच्चे स्वस्थ, शादी के 12 साल बाद दूसरी बार पेरेंट्स बने
By worldprime
On: फ़रवरी 1, 2026 9:18 पूर्वाह्न
---Advertisement---











