क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लड़ाकू हेलिकॉप्टर में को-पायलट बनीं:प्रचंड में उड़ान भरने वाली पहली प्रेसिडेंट, फायरिंग रेंज का लेंगी हवाई जायजा

On: फ़रवरी 27, 2026 9:20 पूर्वाह्न
Follow Us:
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लड़ाकू हेलिकॉप्टर में को पायलट बनीं:प्रचंड में उड़ान भरने वाली पहली प्रेसिडेंट, फायरिंग रेंज का लेंगी हवाई जायजा
---Advertisement---

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन से स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर (LCH) ‘प्रचंड’ में उड़ान भरी। वे हेलिकॉप्टर प्रचंड में बतौर को-पायलट उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति मुर्मू इससे पहले लड़ाकू विमान सुखोई और राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बनी थीं। पाकिस्तान बॉर्डर के पास राजस्थान के पोकरण फील्ड फील्ड फायरिंग रेंज (जैसलमेर) में आज शाम एयरफोर्स का सबसे बड़ा युद्ध अभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ होगा। युद्ध अभ्यास में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 9:15 बजे जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पहुंची थीं। सेना के अधिकारियों ने उन्हें हेलिकॉप्टर प्रचंड के बारे में ब्रीफिंग की। इसके बाद राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर के कॉकपिट में बैठीं। फिर सुबह करीब 10:15 बजे ग्रुप कैप्टन एन.एस. बहुआ के हेलिकॉप्टर में उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर में उड़ान के दौरान राष्ट्रपति सीमावर्ती क्षेत्रों और पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई जायजा लेंगी। शाम को पोकरण में ‘वायु शक्ति’ का शौर्य प्रदर्शन हवाई उड़ान और सैन्य अधिकारियों से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति शाम को करीब 5 बजे पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज पहुंचेंगी। यहां वे भारतीय वायुसेना के युद्ध अभ्यास ‘वायु शक्ति-2026’ की साक्षी बनेंगी। इसमें वायुसेना के लड़ाकू विमान अपनी मारक क्षमता और सटीक लक्ष्य भेदने के कौशल का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत सेना के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });