क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राहुल बोले- लालच की महामारी पूरे भारत में फैल गई:जनता को सत्ता से जवाबदेही मांगनी होगी, सिस्टम सत्ता में बैठे लोगों के हाथ बिक चुका

On: जनवरी 21, 2026 7:00 अपराह्न
Follow Us:
राहुल बोले लालच की महामारी पूरे भारत में फैल गई:जनता को सत्ता से जवाबदेही मांगनी होगी, सिस्टम सत्ता में बैठे लोगों के हाथ बिक चुका
---Advertisement---

राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि देश भर में लालच की महामारी फैल चुकी है। इसका सबसे भयावह चेहरा शहरी बदहाली के रूप में सामने आ रहा है। लोगों को सरकार से जवाबदेही की मांग करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता और बड़े कॉरपोरेट घरानों के बीच सांठगांठ के कारण लोकतंत्र की मूल भावना कमजोर हो रही है। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब सवाल पूछे जाएंगे। राहुल ने यह टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में की। राहुल ने दिल्ली का वीडियो शेयर किया राहुल ने मीडिया रिपोर्ट का वीडियो भी साझा किया, जो कथित तौर पर दिल्ली के मुबारकपुर डाबस स्थित शर्मा एन्क्लेव का है। वीडियो में सीवर ओवरफ्लो होने के कारण इलाके में फैले गंदे पानी को दिखाया गया है। उन्होंने कहा, ‘आज हर आम भारतीय की जिंदगी ऐसी ही नर्क जैसी यातना बन चुकी है। सिस्टम सत्ता में बैठे लोगों के हाथ बिक चुका है। सब एक-दूसरे की पीठ थपथपाते हैं और फिर मिलकर जनता को कुचलते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘देश भर में लालच की महामारी फैल चुकी है। शहरी सड़ांध इसका सबसे डरावना चेहरा है। हमारा समाज इसलिए मर रहा है क्योंकि हमने इस सड़ांध को ‘न्यू नॉर्मल’ मान लिया है। सुन्न, खामोश और उदासीन होकर। जवाबदेही की मांग कीजिए, नहीं तो यह सड़ांध हर दरवाजे तक पहुंच जाएगी।’ राहुल ने #TINA हैशटैग किया राहुल ने अपने पोस्ट में #TINA (There Is No Accountability) हैशटैग किया। इससे कुछ दिन पहले, नोएडा में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत के बाद भी राहुल ने जवाबदेही की कमी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि यह घटना भारत में फैल रही लालच की संस्कृति और अन्य जीवों के प्रति असंवेदनशीलता का सीधा नतीजा है। मृतक की पहचान 27 साल युवराज मेहता के रूप में हुई थी, जो गुरुग्राम में काम करता था। 16 जनवरी की रात वह घर लौट रहा था, तभी उसकी कार एक निर्माणाधीन स्थल के पास पानी से भरे गड्ढे में गिर गई। बताया गया कि उसने करीब दो घंटे तक मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन समय पर सहायता नहीं मिल पाई और उसकी मौत हो गई। राहुल ने हरियाणा में कहा- ब्रिटिश-मुगलों जैसे BJP वाले भी चले जाएंगे राहुल ने बुधवार को हरियाणा का भी दौरा किया। कुरुक्षेत्र में हरियाणा और उत्तराखंड के जिला अध्यक्षों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह गांव-गांव जाकर लोगों को अपने साथ जोड़ें। जिस तरह से देश से मुगल और ब्रिटिश चले गए, एक दिन भाजपा वाले भी चले जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });