क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राहुल बोले- हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया:मां की सेहत को लेकर परेशान था; केरल की नर्स ने सहारा दिया, पूरी रात सोनिया की सेवा की

On: मार्च 26, 2026 7:44 पूर्वाह्न
Follow Us:
राहुल बोले हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया:मां की सेहत को लेकर परेशान था; केरल की नर्स ने सहारा दिया, पूरी रात सोनिया की सेवा की
---Advertisement---

कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी पिछले दो दिनों से दिल्ली के सर गंगा राम हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सोनिया को पेट और यूरिनरी इंफेक्शन के चलते मंगलवार रात 10:22 बजे भर्ती कराया गया था। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मां की देखभाल के लिए अस्पताल में ही रहे। उन्होंने कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट में कहा कि, वे हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहे थे। वे भी हर बेटे की तरह अपनी मां की सेहत को लेकर बहुत परेशान थे। हालांकि केरल की नर्स ने उनकी मां का बहुत ख्याल रखा। जिससे उन्हें राहत मिली। दरअसल राहुल गांधी सोनिया की खराब तबीयत के चलते बुधवार को संसद भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में भी शामिल नहीं हुए। वहीं केरल में उनका दौरा भी रद्द कर दिया गया था। उनकी जगह मल्लिकार्जुन खड़गे गए। राहुल ने सभा को वर्चुअली संबोधित किया। अब पढ़िए राहुल का पूरा वीडियो मैसेज… कल रात, मैं हॉस्पिटल में अपनी मां के कमरे में एक छोटे से सोफे पर सो रहा था। जैसे कि कोई भी बेटा अपनी मां की सेहत को लेकर परेशान रहता है, मैं भी परेशान था। पूरी रात, मुझे सिर्फ एक चीज से सुकून मिला। मुझे केरल की एक नर्स से सुकून मिला जो हर घंटे मेरी मां को देखने आती थी। हर एक घंटे, वह आकर उन्हें देखती थी। वह मुस्कुराती थीं और उनका हाथ पकड़ती थी। मैंने सोचा कि केरल की नर्सों ने कितने बेटों, बेटियों, भाइयों और बहनों को उनके सबसे मुश्किल पलों में सुकून दिया है। सुबह-सुबह, मैंने उनसे पूछा, क्या आप रात में सोती हैं, या पूरी रात काम करती हैं? उन्होंने कहा, मैं पूरी रात काम करती हूं। तो, जब पूरी दुनिया सो रही है, केरल की औरतें, सिर्फ केरल में ही नहीं बल्कि दिल्ली में पूरे देश में और दुनिया भर में लोगों को सुकून दे रही हैं। उनका हाथ थाम रही हैं, और उन्हें आराम महसूस करा रही हैं। मेरे लिए, यही केरल की पहचान है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

उस्मान तारिक की नकल करना श्रीलंकाई गेंदबाज को भारी पड़ा:अंपायर ने गेंद को डेड बताया; टी 20 वर्ल्ड कप में से चर्चा में आए थे

उस्मान तारिक की नकल करना श्रीलंकाई गेंदबाज को भारी पड़ा: अंपायर ने गेंद को डेड बताया; टी-20 विश्व कप में से चर्चा में आए थे

ipl 2026: म्हात्रे नहीं, संजू के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग; कप्तान ऋतुराज का बड़ा खुलासा, तीसरे नंबर पर कौन?

IPL 2026: म्हात्रे नहीं, संजू के साथ यह खिलाड़ी करेगा ओपनिंग; कप्तान ऋतुराज का बड़ा खुलासा, तीसरे नंबर पर कौन?

ras 2026 का प्री एग्जाम मई में संभव नहीं:अब तक वैकेंसी ही नहीं निकाली; सरकार ने 1 लाख भर्ती का कैलेंडर जारी किया था

RAS-2026 का प्री-एग्जाम मई में संभव नहीं:अब तक वैकेंसी ही नहीं निकाली; सरकार ने 1 लाख भर्ती का कैलेंडर जारी किया था

si भर्ती 2025 एग्जाम 5 6 को, पौने 8 लाख कैंडिडेट्स:जानिए कब अपलोड होंगे एडमिट कार्ड, कितनी पारियों में होगी परीक्षा

SI भर्ती-2025 एग्जाम 5-6 को, पौने 8 लाख कैंडिडेट्स:जानिए-कब अपलोड होंगे एडमिट कार्ड, कितनी पारियों में होगी परीक्षा

राहुल बोले हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया:मां की सेहत को लेकर परेशान था; सोनिया दो दिन से अस्पताल में भर्ती

राहुल बोले- हॉस्पिटल में पूरी रात सोफे पर सोया:मां की सेहत को लेकर परेशान था; सोनिया दो दिन से अस्पताल में भर्ती

ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी:कुल 5 देशों के जहाज गुजर सकेंगे; अमेरिकी f 18 जेट गिराने का दावा

ईरान ने भारत को होर्मुज से गुजरने की इजाजत दी:कुल 5 देशों के जहाज गुजर सकेंगे; अमेरिकी F-18 जेट गिराने का दावा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });