क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

रिलायंस अब सीधे वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदेगा:दावा- अमेरिका ने दी लाइसेंस की मंजूरी, रूस पर निर्भरता कम करने की तैयारी

On: फ़रवरी 13, 2026 5:54 अपराह्न
Follow Us:
रिलायंस अब सीधे वेनेजुएला से कच्चा तेल खरीदेगा:दावा अमेरिका ने दी लाइसेंस की मंजूरी, रूस पर निर्भरता कम करने की तैयारी
---Advertisement---

रिलायंस इंडस्ट्रीज को वेनेजुएला का कच्चा तेल खरीदने के लिए अमेरिका से लाइसेंस मिल गया है। सूत्रों के अनुसार इस मंजूरी के बाद देश की सबसे बड़ी प्राइवेट रिफाइनर कंपनी अब बिना किसी बिचौलिए के वेनेजुएला से ज्यादा मात्रा में कच्चा तेल इम्पोर्ट कर सकेगी। हालांकि रिलायंस की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। अमेरिका के साथ हुई हालिया ट्रेड डील के बाद यह खबर आई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रेड डील का ऐलान करते हुए कहा था कि भारत ने रूसी तेल का आयात पूरी तरह बंद करने का वादा किया है। जामनगर रिफाइनरी के लिए वेनेजुएला का तेल बढ़िया मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज गुजरात के जामनगर में दुनिया का सबसे बड़ा रिफाइनिंग कॉम्प्लेक्स चलाती है। सूत्रों के मुताबिक, जनवरी के आखिर में अमेरिका ने रिलायंस सहित कुछ अंतरराष्ट्रीय कंपनियों को वेनेजुएला से सीधे तेल खरीदने की अनुमति दी है। वेनेजुएला का कच्चा तेल भारी कैटेगरी का होता है। जामनगर रिफाइनरी की बनावट ऐसी है कि वहां इस तरह के भारी तेल को प्रोसेस करना आसान और किफायती होता है। इससे कंपनी का प्रॉफिट मार्जिन बढ़ेगा। सरकार ने कंपनियों को अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदने को कहा इससे पहले ब्लूमबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत सरकार ने देश की सरकारी तेल कंपनियों से कहा है कि वे अब अमेरिका और वेनेजुएला से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने पर विचार करने को कहा है। अमेरिका के साथ हुई हालिया ट्रेड डील के बाद यह निर्देश आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रेड डील का ऐलान करते हुए कहा था कि भारत ने रूसी तेल का आयात पूरी तरह बंद करने का वादा किया है। अमेरिका से तेल का आयात लगभग दोगुना करने का लक्ष्य रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय रिफाइनर हर साल अमेरिका से करीब 4 लाख बैरल प्रतिदिन तेल ले सकते हैं। यह पिछले साल के 2.25 लाख बैरल प्रतिदिन के मुकाबले काफी ज्यादा होगा। हालांकि, ये कीमत और रूस के साथ कूटनीतिक संबंधों पर टिका है। फिलहाल पेट्रोलियम मंत्रालय और सरकारी तेल कंपनियों ने इस मामले में आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। भारत ने 2019 के बाद वेनेजुएला से तेल लेना बंद कर दिया था अमेरिका ने 2019 में वेनेजुएला पर सेंक्शंस लगा दिए थे। इस वजह से भारत समेत कई देशों ने वेनेजुएला का तेल खरीदना बंद कर दिया था। वेनेजुएला पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज (OPEC) का सदस्य है। उसके पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है, लेकिन वह वैश्विक सप्लाई का करीब 1% ही देता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });