क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

रिलायंस अमेरिका में लगाएगी दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी:राष्ट्रपति ट्रंप ने रिलायंस और भारत को धन्यवाद कहां, 25 लाख करोड़ का होगा इनवेस्टमेंट

On: मार्च 11, 2026 8:51 पूर्वाह्न
Follow Us:
रिलायंस अमेरिका में लगाएगी दुनिया की सबसे स्वच्छ रिफाइनरी:राष्ट्रपति ट्रंप ने रिलायंस और भारत को धन्यवाद कहां, 25 लाख करोड़ का होगा इनवेस्टमेंट
---Advertisement---

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने टेक्सास में 300 अरब डॉलर (करीब 25.35 लाख करोड़ रुपए) की तेल रिफाइनरी की घोषणा करते हुए भारत और उसकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी रिलायंस को धन्यवाद दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में पिछले 50 सालों में पहली नई तेल रिफाइनरी बनाने के लिए भारत और रिलायंस इंडस्ट्रीज की सराहना की है। ट्रंप ने इसे एक ऐतिहासिक निवेश बताते हुए कहा कि यह ‘अमेरिका फर्स्ट’ नीति की बड़ी जीत है। इस प्रोजेक्ट के जरिए अमेरिका ऊर्जा के क्षेत्र में फिर से अपना दबदबा कायम करना चाहता है। 300 अरब डॉलर की है पूरी डील डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर इस प्रोजेक्ट की घोषणा की। उन्होंने बताया कि टेक्सास के ब्राउन्सविले में बनने वाली यह रिफाइनरी 300 अरब डॉलर के बड़े सौदे का हिस्सा है। ट्रंप के मुताबिक, यह अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी डील है। हालांकि, अभी यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि पूरी 300 अरब डॉलर की राशि भारत के साथ हुए समझौते का ही हिस्सा है या इसमें अन्य पार्टनर भी शामिल हैं। दुनिया की सबसे साफ रिफाइनरी होने का दावा ट्रंप ने कहा कि ब्राउन्सविले बंदरगाह पर बनने वाली यह रिफाइनरी न केवल अमेरिकी घरेलू बाजार की जरूरतों को पूरा करेगी, बल्कि इससे ग्लोबल एक्सपोर्ट को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि यह दुनिया की सबसे ‘क्लीन’ यानी स्वच्छ रिफाइनरी होगी। इससे अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी मजबूत होगी और साउथ टेक्सास के इलाके में हजारों नए रोजगार पैदा होंगे। ट्रंप बोले- भारत और रिलायंस का शुक्रिया प्रोजेक्ट का खुलासा करते हुए ट्रंप ने लिखा, “इस शानदार निवेश के लिए भारत में हमारे सहयोगियों और उनकी सबसे बड़ी प्राइवेट एनर्जी कंपनी, रिलायंस को धन्यवाद।” ट्रंप ने अपनी सरकार की नीतियों की तारीफ करते हुए कहा कि टैक्स में कटौती और परमिट की प्रक्रिया को आसान बनाने की वजह से ही इतना बड़ा निवेश अमेरिका वापस आ रहा है। मिडल ईस्ट में तनाव के बीच बड़ा ऐलान यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। हॉर्मुज जलमार्ग के बंद होने से दुनिया की 20% तेल सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गई हैं। ऐसे में अमेरिका अपनी घरेलू तेल उत्पादन क्षमता बढ़ाकर दूसरे देशों पर निर्भरता कम करना चाहता है। एलिमेंट फ्यूल्स होल्डिंग कर रही है काम न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, डलास की एक स्टार्टअप कंपनी ‘एलिमेंट फ्यूल्स होल्डिंग’ ने 2024 में ब्राउन्सविले में एक नया प्लांट बनाने के प्रयासों को फिर से शुरू करने की बात कही थी। माना जा रहा है कि ट्रंप का इशारा इसी बड़े प्रोजेक्ट की ओर है, जिसमें अब भारतीय सहयोग की बात सामने आ रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

धर्मशाला में खेले जाएंगे ipl के तीन मुकाबले:11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, 14 को मुंबई इंडियंस से मुकाबला

धर्मशाला में खेले जाएंगे IPL के तीन मुकाबले:11 मई को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी पंजाब किंग्स, 14 को मुंबई इंडियंस से मुकाबला

भास्कर अपडेट्स:पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के ifs अफसर, जल्द संभालेंगे पद

भास्कर अपडेट्स:पी. कुमारन ब्रिटेन में भारत के अगले हाई कमिश्नर होंगे, 1992 बैच के IFS अफसर, जल्द संभालेंगे पद

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:होटल रेस्टोरेंट बिल में नहीं जोड़ सकेंगे lpg चार्ज, मोदी आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा:होटल-रेस्टोरेंट बिल में नहीं जोड़ सकेंगे LPG चार्ज, मोदी आज मुख्यमंत्रियों से बात करेंगे

ट्रम्प बोले ईरानी ऊर्जा ठिकानों पर 10 दिन हमला नहीं करेंगे:ईरान के कहने पर 6 अप्रैल तक डेडलाइन बढ़ाई; दूसरी बार हमला टाला

ट्रम्प बोले-ईरानी ऊर्जा ठिकानों पर 10 दिन हमला नहीं करेंगे:ईरान के कहने पर 6 अप्रैल तक डेडलाइन बढ़ाई; दूसरी बार हमला टाला

रेडमी नोट 15 प्रो रिव्यू:₹27,000 में 200mp कैमरा और ip69k रेटिंग वाली सॉलिड बॉडी, 6500mah बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग

रेडमी नोट 15 प्रो रिव्यू:₹27,000 में 200MP कैमरा और IP69K रेटिंग वाली सॉलिड बॉडी, 6500mAh बैटरी के साथ रिवर्स चार्जिंग

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी डॉलर पर ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे, पहली बार किसी सीटिंग राष्ट्रपति का नाम होगा

वर्ल्ड अपडेट्स:अमेरिकी डॉलर पर ट्रम्प के सिग्नेचर होंगे, पहली बार किसी सीटिंग राष्ट्रपति का नाम होगा

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });