क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

रूसी तेल खरीदने में भारत तीसरे नंबर पर खिसका:दिसंबर में रिलायंस और सरकारी कंपनियों ने 29% कम खरीदा; तुर्किये बना दूसरा बड़ा ग्राहक

On: जनवरी 13, 2026 7:01 अपराह्न
Follow Us:
रूसी तेल खरीदने में भारत तीसरे नंबर पर खिसका:दिसंबर में रिलायंस और सरकारी कंपनियों ने 29% कम खरीदा; तुर्किये बना दूसरा बड़ा ग्राहक
---Advertisement---

रूसी फॉसिल फ्यूल खरीदने के मामले में भारत अब दूसरे से तीसरे स्थान पर आ गया है। दिसंबर 2025 में रिलायंस इंडस्ट्रीज और सरकारी रिफाइनरियों के रूसी कच्चे तेल के आयात में कटौती के बाद यह बदलाव आया है। कोयला, कच्चा तेल जैसे प्राकृतिक ईंधन, जो करोड़ों साल पहले जमीन के नीचे दबे पौधों और जानवरों के अवशेषों से बने हैं, उन्हें फॉसिल फ्यूल कहा जाता है। यूरोपीय थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर’ (CREA) की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने दिसंबर में रूस से 483 बिलियन यूरो (लगभग ₹23,000 करोड़) का हाइड्रोकार्बन आयात किया, जो नवंबर के 3.3 बिलियन यूरो (लगभग ₹22025,225 करोड़) के मुकाबले काफी कम है। अब तुर्किये 235 बिलियन यूरो (लगभग ₹2943,2121 करोड़) भारत को पीछे छोड़कर रूस का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन गया है। चीन अभी भी 21 बिलियन यूरो (करीब ₹483,248 करोड़) की खरीदारी के साथ पहले नंबर पर बना हुआ है। रिलायंस ने घटाई 26% हिस्सेदारी, सरकारी कंपनियों ने इंपोर्ट कम किया दिसंबर में भारत के आयात में आई गिरावट की सबसे बड़ी वजह रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी ने रूस से होने वाले आयात को आधा (48%) कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस की पूरी सप्लाई ‘रोसनेफ्ट’ से आ रही थी, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के डर से कंपनियों ने आयात को कम करना शुरू कर दिया है। रिलायंस के अलावा सरकारी तेल रिफाइनरियों ने भी दिसंबर में रूसी तेल की खरीद में 15% की कमी की है। दिसंबर में रूसी तेल का आयात 29% गिरा नवंबर में भारत ने रूसी कच्चे तेल पर 2.6 बिलियन यूरो खर्च किए थे, जो दिसंबर में 29% गिरकर 1.8 बिलियन यूरो पर आ गया। CREA ने नोट किया कि यह गिरावट तब आई है जब भारत का कुल तेल आयात थोड़ा बढ़ा है। यानी भारत अब रूस के बजाय दूसरे देशों से तेल खरीद रहा है। रोसनेफ्ट और लुकोइल से दूरी बना रही कंपनियां रूस-यूक्रेन युद्ध के लिए फंड रोकने के मकसद से अमेरिका ने रूस की सबसे बड़ी तेल कंपनियों ‘रोसनेफ्ट’ और ‘लुकोइल’ पर प्रतिबंध लगाए हैं। इन पाबंदियों के चलते रिलायंस, HPCL, HPCL-मित्तल एनर्जी और मंगलौर रिफाइनरी (MRPL) ने रूसी तेल की खरीद या तो रोक दी है या काफी कम कर दी है। हालांकि, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) अभी भी उन रूसी संस्थाओं से तेल खरीद रही है जिन पर प्रतिबंध नहीं हैं। भारत के कुल तेल आयात में रूस की हिस्सेदारी 35% से घटकर 63% रही फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमले के बाद जब पश्चिमी देशों ने रूस से तेल और गैस की खरीद घटा दी थी। तब भारत रूस का सबसे बड़ा ग्राहक बनकर उभरा था। भारत की कुल तेल जरूरत का जो हिस्सा पहले 1% से भी कम था, वह बढ़कर 40% तक पहुंच गया था। लेकिन दिसंबर 2025 में रूस की हिस्सेदारी घटकर 25% रह गई है, जो पिछले महीने 35% थी। भारत अब फिर से अपने पुराने पार्टनर्स यानी मिडिल-ईस्ट के देशों की ओर रुख कर रहा है। भारत में रिफाइन होकर अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जा रहा रूसी तेल रिपोर्ट में एक तथ्य यह भी सामने आया कि भारत, तुर्किये और ब्रुनेई की रिफाइनरियां रूसी कच्चे तेल को प्रोसेस कर पेट्रोल-डीजल बना रही हैं और इसे उन देशों को बेच रही हैं जिन्होंने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। दिसंबर में इन रिफाइनरियों ने यूरोपीय संघ (EU), अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया को 943 मिलियन यूरो के पेट्रोलियम उत्पाद निर्यात किए। इसमें से अमेरिका को होने वाले निर्यात में 121% की बढ़ोतरी देखी गई, जिसमें जामनगर रिफाइनरी की बड़ी हिस्सेदारी रही। चीन अभी भी नंबर-1, रूस की कुल कमाई का 48% हिस्सा वहीं से रूस के लिए चीन अभी भी सबसे बड़ा सहारा बना हुआ है। रूस के कुल एक्सपोर्ट रेवेन्यू का 48% हिस्सा चीन से आता है। दिसंबर में चीन ने 6 बिलियन यूरो का रूसी तेल, कोयला और गैस खरीदी। चीन का समुद्री रास्ते से होने वाला तेल आयात भी दिसंबर में 23% बढ़ा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

इंपैक्ट फीचर:मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने पटना के कंकड़बाग में नए शोरूम का उद्घाटन किया

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

आइसक्रीम से वैश्विक कंपनियों का मोहभंग:नेस्ले ने भी समेटा कारोबार, शुरू किया ऑपरेशन क्लीनअप; फोकस- मुनाफे वाले मुख्य सेगमेंट पर

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

चांदी दो दिन में ₹16 हजार महंगी, कीमत ₹2.67 लाख/किलो:सोना ₹5 हजार बढ़ा, 10 ग्राम ₹1.60 लाख का हुआ

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में dlf द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

बफे के भरोसेमंद अजीत जैन ने गुरुग्राम में फ्लैट खरीदा:गुरुग्राम में DLF द केमेलियास में ₹85 करोड़ की डील; जिम, क्लब हाउस जैसी सुविधाएं

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

अमेजन ने एशिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑफिस खोला:बेंगलुरु में 11 लाख स्क्वेयर फीट में 12 मंजिला कैंपस; 7,000 लोग काम करेंगे

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });