क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला:मुरैना में 6 सदस्यीय टीम अवैध परिवहन रोकने गई थी; हत्या का केस दर्ज

On: अप्रैल 8, 2026 8:38 पूर्वाह्न
Follow Us:
रेत माफिया ने वन रक्षक को ट्रैक्टर से कुचला:मुरैना में 6 सदस्यीय टीम अवैध परिवहन रोकने गई थी; हत्या का केस दर्ज
---Advertisement---

मुरैना में रेत माफिया ने अवैध परिवहन पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। बदमाशों ने वन रक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात दिमनी थाना इलाके में रानपुर गांव चौराहे के पास बुधवार सुबह करीब 6 बजे की है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, एसपी समीर सौरभ और डीएफओ हरिश्चंद्र बघेल मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का मुरैना जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अवैध रेत परिवहन की सूचना पर वन विभाग की 6 सदस्यीय टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। इसी दौरान ड्राइवर विनोद कोरी ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने की कोशिश की। वन रक्षक हरकेश गुर्जर रोकने के लिए आगे बढ़े तो विनोद ने उनको कुचल दिया। फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग निकला। एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने कहा, ‘दिमनी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इलाके में अतिरिक्त फोर्स भेजी गई है।’ देखिए, तीन तस्वीरें… पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में दिखा आरोपी कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने दैनिक भास्कर से फोन पर चर्चा में बताया कि उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया है। पास ही बने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। पुलिस को आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश देने के निर्देश दिए हैं। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी पर समय रैना का रिएक्शन:बोले रणवीर अलाहाबादिया ने अश्लील सवाल 8 बार पूछा था; अमिताभ बच्चन का भी उड़ाया मजाक

इंडियाज गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी पर समय रैना का रिएक्शन:बोले- रणवीर अलाहाबादिया ने अश्लील सवाल 8 बार पूछा था; अमिताभ बच्चन का भी उड़ाया मजाक

ipl 2026: विपक्षी टीमों के मैदान पर हार ने किया मुंबई का हाल बेहाल, पिछले 25 मैचों में सिर्फ 36% मुकाबले जीते

IPL 2026: विपक्षी टीमों के मैदान पर हार ने किया मुंबई का हाल बेहाल, पिछले 25 मैचों में सिर्फ 36% मुकाबले जीते

धुरंधर 2 पर रिएक्ट न करने पर ट्रोल हुई दीपिका पादुकोण:मजेदार जवाब देते हुए बोलीं ज्यादा सोच रहे हैं, मैंने ये फिल्म आप सबसे पहले देखी है

धुरंधर-2 पर रिएक्ट न करने पर ट्रोल हुई दीपिका पादुकोण:मजेदार जवाब देते हुए बोलीं- ज्यादा सोच रहे हैं, मैंने ये फिल्म आप सबसे पहले देखी है

रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगे नहीं होंगे:rbi ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

रेपो रेट में बदलाव नहीं, लोन महंगे नहीं होंगे:RBI ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी; 2025 में चार बार में 1.25% की कटौती

बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा घोटाला: चुनाव में धांधली के खुलासे के बाद बोर्ड भंग, तमीम इकबाल बने नए bcb अध्यक्ष

बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा घोटाला: चुनाव में धांधली के खुलासे के बाद बोर्ड भंग, तमीम इकबाल बने नए BCB अध्यक्ष

ipl 2026:  चेन्नई के फैंस ने थिंक टैंक से पीटरसन को मेंटर बनाने को कहा, इंग्लैंड के दिग्गज ने दिया मजेदार जवाब

IPL 2026: चेन्नई के फैंस ने थिंक टैंक से पीटरसन को मेंटर बनाने को कहा, इंग्लैंड के दिग्गज ने दिया मजेदार जवाब

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });