क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की मालदीव में बोट पलटी:इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किए गए; हादसे में भारतीय समेत 2 लोग लापता

On: मार्च 20, 2026 9:48 अपराह्न
Follow Us:
रेमंड के मालिक गौतम सिंघानिया की मालदीव में बोट पलटी:इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट किए गए; हादसे में भारतीय समेत 2 लोग लापता
---Advertisement---

रेमंड ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट पलटने से घायल हो गए हैं। हादसे में सिंघानिया को चोटें आई हैं और उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उनके साथ बोट पर सवार भारत के दिग्गज रैली ड्राइवर हरि सिंह और उनके एक अन्य दोस्त अब भी लापता हैं। स्थानीय प्रशासन को अंदेशा है कि लंबा समय बीत जाने के कारण उनकी जान जा सकती है। यह घटना गुरुवार रात करीब 22.40 बजे मालदीव के फेलिधू एटोल के पास हुई। गौतम सिंघानिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘गौतम सिंघानिया को मामूली चोटें आई हैं। वे मुंबई में डॉक्टरों की देखरेख में हैं। हम उन सभी दोस्तों की सलामती की प्रार्थना कर रहे हैं जो इस हादसे में घायल हुए हैं।’ रैली ड्राइवर हरि सिंह और एक अन्य लापता कोस्ट गार्ड के मुताबिक, हादसा तट से करीब 220 नॉटिकल मील दूर हुआ। रात करीब 225 बजे बोट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। स्पीडबोट पर एक कैप्टन और गौतम सिंघानिया समेत कुल 7 लोग सवार थे। इनमें 5 भारतीय, एक ब्रिटिश और एक रूसी नागरिक शामिल थे। रेस्क्यू टीम ने सिंघानिया को बचा लिया, लेकिन रैली कार रेस चैंपियन रह चुके हरि सिंह और एक अन्य व्यक्ति लापता हैं। रेस्क्यू टीम गोताखोरों और हाई-स्पीड जहाजों की मदद से केयोधू के पास लापता भारतीय को खोजने की कोशिश कर रही है। मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स (MNDF) के कोस्ट गार्ड का कहना है कि समंदर की लहरों के कारण उन्हें ढूंढने में दिक्कतें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि एक अन्य यात्री का हाथ कट गया है, जिसकी हालत नाजुक है। एडवेंचर के शौकीन हैं सिंघानिया और हरि सिंह गौतम सिंघानिया और हरि सिंह दोनों ही पुरानी दोस्ती और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए जाने जाते हैं। सिंघानिया खुद एक प्रोफेशनल रेसर हैं और हरि सिंह ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैली खिताब जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। वे छुट्टियां मनाने और पावर बोटिंग के लिए मालदीव गए थे। सिंघानिया के क्लॉथ, रियल एस्टेट सहित कई बिजनेस गौतम सिंघानिया रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। उनकी नेटवर्थ करीब 11 हजार करोड़ रुपए है। रेमंड ग्रुप के पास क्लॉथ, डेनिम, कंज्यूमर केयर, इंजीनियरिंग और रियल एस्टेट सहित अन्य बिजनेस हैं। रेडिमेड कपड़ों के बाजार में ग्रुप की दमदार मौजूदगी है। यह डेनिम कैटेगरी में भी लीडिंग मैन्युफैक्चरर है। कंपनी हाई क्वालिटी डेनिम सप्लाई करती है। 1925 में ठाणे से हुई थी रेमंड की शुरुआत रेमंड भारत का एक बड़ा और भरोसेमंद मेंस वियर ब्रांड है, जिसकी शुरुआत 1925 में ठाणे से हुई थी। आज यह हजारों करोड़ रुपए की कंपनी बन चुकी है। इस कंपनी को आगे बढ़ाने में सिंघानिया परिवार की अहम भूमिका रही है, खासकर गौतम सिंघानिया की। सिंघानिया परिवार ने रेमंड को एक साधारण वूलन मिल से देश-विदेश में फैले बड़े ब्रांड में बदल दिया। पहले यह मिल सेना के लिए वर्दी बनाती थी, लेकिन बाद में इसे आम लोगों तक पहुंचाया गया। विजयपत सिंघानिया के समय कंपनी ने तेजी से तरक्की की और छोटे शहरों तक अपने शोरूम खोले। गौतम सिंघानिया ने इस विरासत को आगे बढ़ाते हुए कंपनी को मॉडर्न बनाया। उन्होंने नए फैब्रिक, डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर काम किया, जिससे रेमंड की पहचान और मजबूत हुई। आज कंपनी देश के साथ-साथ विदेशों में भी कारोबार कर रही है। पिछले सालों में गौतम सिंघानिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे, लेकिन इसके बावजूद कंपनी का बिजनेस लगातार आगे बढ़ रहा है। सिंघानिया परिवार की मेहनत और फैसलों ने रेमंड को एक मजबूत और भरोसेमंद ब्रांड बना दिया है। गौतम पर पिता विजयपत ने घर से निकालने के आरोप लगाए थे गौतम सिंघानिया पर उनके पिता और कंपनी के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया ने घर से निकालने का आरोप लगाया था। 2015-203 के आसपास अपने बेटे गौतम सिंघानिया को कारोबार की पूरी कमान सौंप दी थी। इसके बाद 2017-18 से दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी। विजयपत ने सार्वजनिक रूप से आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी संपत्ति बेटे के नाम कर दी, लेकिन बदले में उन्हें ही मुंबई स्थित अपने घर JK House से बाहर कर दिया गया। 2018 में उन्होंने मीडिया इंटरव्यू में कहा कि वे “किराए के घर में रहने को मजबूर” हो गए हैं। दूसरी ओर, गौतम सिंघानिया ने इस मामले को पारिवारिक बताते हुए ज्यादा सार्वजनिक टिप्पणी से बचे, लेकिन यह विवाद लगातार सुर्खियों में बना रहा। ——————- ये खबर भी पढ़ें… जोमैटो से खाना मंगवाना महंगा हुआ: प्लेटफॉर्म फीस 19% बढ़ाई, हर ऑर्डर पर ₹12.50 के बजाय अब ₹14.90 देने होंगे फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने आज 20 मार्च से ऑर्डर पर प्लेटफॉर्म फीस में 19% बढ़ोतरी की है। यूजर्स को हर ऑर्डर पर ₹12.50 के बजाय अब ₹14.90 यानी ₹2.40 ज्यादा प्लेटफॉर्म फीस देनी होगी। प्लेटफॉर्म फीस हर एक फूड ऑर्डर पर लागू होने वाला ऐडिशनल चार्ज हैं। ये GST, रेस्तरां चार्ज और डिलीवरी फीस से अलग है। जोमैटो रोजाना 20 से 25 लाख ऑर्डर डिलीवर करता है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्रों की डूबे, तीन के शव मिले

भास्कर अपडेट्स:आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्रों की डूबे, तीन के शव मिले

चुनाव के विज्ञापनों के लिए पार्टियों को सर्टिफिकेट लेना होगा:चुनाव आयोग का निर्देश बिना इजाजत इलेक्ट्रोनिक या सोशल मीडिया पर एड जारी नहीं होंगे

चुनाव के विज्ञापनों के लिए पार्टियों को सर्टिफिकेट लेना होगा:चुनाव आयोग का निर्देश- बिना इजाजत इलेक्ट्रोनिक या सोशल मीडिया पर एड जारी नहीं होंगे

लिपुलेख दर्रे से 6 साल बाद शुरू होगा भारत चीन ट्रेड:2019 में बंद हुआ था; जून सितंबर के बीच होती है ट्रेडिंग, रुपए युआन में होगा व्यापार

लिपुलेख दर्रे से 6 साल बाद शुरू होगा भारत-चीन ट्रेड:2019 में बंद हुआ था; जून-सितंबर के बीच होती है ट्रेडिंग, रुपए-युआन में होगा व्यापार

cg ration: छत्तीसगढ़ में एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन, आदेश जारी

CG Ration: छत्तीसगढ़ में एक साथ मिलेगा 3 महीने का राशन, आदेश जारी

सुप्रीम कोर्ट बोला पत्नी नौकरानी नहीं, लाइफ पार्टनर है:खाना नहीं बनाती तो क्रूरता नहीं, पति भी बराबर की जिम्मेदारी निभाए

सुप्रीम कोर्ट बोला- पत्नी नौकरानी नहीं, लाइफ पार्टनर है:खाना नहीं बनाती तो क्रूरता नहीं, पति भी बराबर की जिम्मेदारी निभाए

cg weather update: बलरामपुर में आंधी बारिश के साथ ओलावृष्टि, 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी; 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CG Weather Update: बलरामपुर में आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, 24 घंटे का ऑरेंज अलर्ट जारी; 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });