चिकित्सा विज्ञान अब केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि ये शरीर की जैविक उम्र को थामने की दिशा में बढ़ चुका है। हम ऐसी तकनीकों के युग में हैं, जहां कोशिकाओं का कायाकल्प और जेनेटिक रिपेयर वैज्ञानिक हकीकत बनने जा रही है। 1-रेड लाइट थेरेपी-सेल्स जल्दी रिपेयर होती हैं, अधिक ऊर्जा बनाती हैं इस थेरेपी में शरीर पर कम वेवलेंथ वाली लाल रोशनी डालते हैं। रोशनी त्वचा की गहराई में कोशिकाओं के पावरहाउस यानी माइटोकॉन्ड्रिया को सक्रिय करती है। इस थेरेपी से कोशिकाएं अधिक ऊर्जा बनाती हैं और तेजी से रिपेयर होती हैं। खर्च और उपयोग – थेरेपी का पैनल करीब 15,000 रु. में आता है। इससे झुर्रियां व त्वचा के दाग घटते हैं। 2-क्रायोथेरेपी -110° डिग्री में दो मिनट, युवा रहने का जतन क्रायो-चेंबर में व्यक्ति को रखा जाता है, जहां तरल नाइट्रोजन से तापमान -110°C से -160°C तक ले जाते हैं। 2-4 मिनट में शरीर ‘सर्वाइवल मोड’ में आ जाता है, ब्लड सर्कुलेशन तेज हो जाता है। अंगों में अधिक ऑक्सीजन वाला खून दौड़ने लगता है। खर्च और उपयोग – मेट्रो शहरों में ₹5,000 से ₹12,000 तक सेशन मिल जाता है। वजन घटाने में मददगार। 3-इंट्रावेनस ग्लुटाथियोन ड्रिप – एजिंग के लिए जिम्मेदार ‘फ्री रेडिकल्स’ घटते हैं इसमें ग्लुटाथियोन, विटामिन्स और मिनरल्स का कॉकटेल सीधे आईवी ड्रिप से खून में पहुंचाया जाता है। यह पाचन तंत्र से ?
लंबा और स्वस्थ जीवन जीने के कितने करीब हैं हम:मिशन ‘अमरता’; लंबे समय तक युवा रहने, बुढ़ापा थामने की नई तकनीकें
By worldprime
On: अप्रैल 7, 2026 1:30 अपराह्न
---Advertisement---






