क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

लड्डू गोपाल की मूर्ति खोई, थाने पहुंची महिला:पुलिस से कहा- मां की धरोहर थी, ढूंढकर ला दो; पता बताने वाले को इनाम देने तैयार

On: मार्च 19, 2026 7:25 पूर्वाह्न
Follow Us:
लड्‌डू गोपाल की मूर्ति खोई, थाने पहुंची महिला:पुलिस से कहा मां की धरोहर थी, ढूंढकर ला दो; पता बताने वाले को इनाम देने तैयार
---Advertisement---

ग्वालियर में लड्डू गोपाल की मूर्ति खो गई तो महिला थाने जा पहुंची। पुलिस से मूर्ति को ढूंढने की गुहार लगाई। कहा- लिखित शिकायत दर्ज मत कीजिए क्योंकि अगर कानूनी कार्रवाई होगी तो हमारे भगवान को थाने या कोर्ट में पेश होना पड़ेगा। मैं नहीं चाहती कि भगवान को इस तरह का कोई भी कष्ट हो। मामला ग्वालियर के अलकापुरी में 29 जनवरी का है। करीब दो महीने तक तलाश करने के बावजूद मूर्ति नहीं मिली तो महिला ने 18 मार्च को इसे ढूंढकर लाने वाले को इनाम देने की घोषणा की है। हालांकि, इनाम की राशि का खुलासा नहीं किया है। फरियादी विजया शर्मा ने बताया कि वे 29 जनवरी को अपनी बहन के साथ खरीदारी करने बाजार गई थीं। लड्डू गोपाल को साथ ले गई थीं। बाजार में घूमने के दौरान मूर्ति कहीं गिरकर खो गई। 30 साल पहले मां ने दी थी मूर्ति विजया ने कहा- यह मूर्ति मेरे लिए सिर्फ धार्मिक प्रतीक नहीं, बल्कि मां की यादों से जुड़ी अनमोल धरोहर है। करीब 30 साल पहले मां ने लड्डू गोपाल की यह मूर्ति दी थी। 5 साल पहले मां का निधन हो गया। जिसके बाद यह मूर्ति ही उनकी सबसे खास निशानी बन गई थी। मुझे इस बात का गहरा दुख है कि मां की आखिरी निशानी को संभाल नहीं पाई। कई दिनों तक अपने स्तर पर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में तलाश की, लेकिन जब कोई सफलता नहीं मिली तो मैंने कोतवाली जाकर मदद मांगी है। देखिए, चार तस्वीरें… ढूंढने में मदद कर रही पुलिस विजया ने बताया कि एक नंबर साइज की इस मूर्ति को वे छोटी डोली में रखती थीं। फिलहाल, इलाके में उसे ढूंढने की कोशिश में जुटी है। वे फोटो दिखाकर लोगों से अपील करती हैं कि किसी को यह लड्डू गोपाल की मूर्ति मिले या उसके बारे में कोई जानकारी हासिल हो तो उसे लौटाने में मदद करें। वहीं, सीएसपी मनीष यादव ने कहा- इस तरह के मामलों में मूर्ति का पता लगाना चुनौतीपूर्ण है। फिर भी आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… स्कूल बैग गुमा तो पुलिस अंकल के पास पहुंची मासूम शुजालपुर में तीसरी क्लास की बच्ची की मासूमियत और पढ़ाई के प्रति लगन ने पुलिस का दिल जीत लिया। उसका गुमा हुआ बैग ढूंढने के लिए खास टीम बनाई गई। पुलिसकर्मियों ने पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभाई और उसका बैग ढूंढ़ निकाला। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जरूरत की खबर नवरात्रि व्रत में कैसे रहें एनर्जेटिक:7 जरूरी बातें ध्यान रखें, डाइटीशियन से जानें व्रत में क्या खाएं, क्या न खाएं

की जरूरत खबर- नवरात्रि व्रत में कैसे रहें एनर्जेटिकः 7 जरूरी बातें ध्यान रखें, डायटीशियन से जानें व्रत में क्या खाएं, क्या न खाएं

साइबर लिटरेसी फास्टैग रिचार्ज स्कैम:जानें कैसे फंसते हैं लोग, सस्ते के लालच में न आएं, रिचार्ज कराते हुए बरतें 10 सावधानियां

साइबर लिटरेसी- फास्टैग रिचार्ज स्कैमः जानें कैसे फंसते हैं लोग, सस्ते के लालच में न आएं, रिचार्ज करवाने पर बरतें 10 सावधानियां

भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी:पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित देशों में टॉप पर, अफ्गानिस्तान में सुधार; ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 जारी

भारत में आतंकी घटनाओं में 43% की कमी:पाकिस्तान आतंकवाद से प्रभावित देशों में टॉप पर, अफ्गानिस्तान में सुधार; ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स 2026 जारी

वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान के काबुल में 4.6 तीव्रता का भूकंप

वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान के काबुल में 4.6 तीव्रता का भूकंप

भास्कर अपडेट्स:सिक्किम के मंगन में 4.1 तीव्रता का भूकंप

भास्कर अपडेट्स:सिक्किम के मंगन में 4.1 तीव्रता का भूकंप

भास्कर अपडेट्स:cji बोले ai को न्यायपालिका को मजबूत करना चाहिए, उसकी जगह नहीं लेनी चाहिए

भास्कर अपडेट्स:CJI बोले-AI को न्यायपालिका को मजबूत करना चाहिए, उसकी जगह नहीं लेनी चाहिए

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });