रणबीर कपूर ने हाल ही में लाइव सेक्शन में रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को अपनी पसंदीदा फिल्म का टैग दिया है। एक्टर ने हाल ही में लाइव सेशन में फैंस के कुछ सवालों के जवाब दिए थे, हालांकि इसी बीच एक फैन ने उन्हें ट्रोल कर दिया। दरअसल, हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की क्लोदिंग ब्रांड आर्क्स ने 1 साल पूरे किए हैं। इस खास मौके पर रणबीर कपूर आर्क के इंस्टाग्राम अकाउंट से लाइव आए और उन्होंने फैंस के सभी सवालों के जवाब दिए। जब एक फैन ने उनसे पूछा कि उनकी करेंट फेवरेट मूवी कौन सी हैं, तो जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आखिरी फेवरेट फिल्म जाहिर तौर पर धुरंधर है। मुझे वो फिल्म वाकई बहुत पसंद आई। मुझे लगता है कि पूरी कास्ट और क्रू ने बहुत अच्छा किया और मुझे फिल्म देखकर बहुत अच्छा लगा।’ इसी लाइव सेशन में रणबीर कपूर से पूछा गया था कि उनकी फिल्में रिलीज होने में इतना गैप क्यों होता है। वंश नाम के फैन ने लिखा- ‘एक सुपरस्टार था जो जल्द फिल्म में मिलते हैं बोलकर 3-4 साल के लिए गायब हो जाता है’। इस पर एक्टर ने हंसते हुए कहा- ‘ये मेरी बुरी किस्मत है। आमतौर पर लोग अपनी फिल्में 4 महीने या 6 महीने में पूरी कर लेते हैं, लेकिन मेरी फिल्म लंबा टाइम लेती है। लेकिन मुझे आशा है कि जब फिल्म रिलीज होती है तो आप जो समय लगा उसे भूल जाते होंगे। मैं इस बात की श्योरिटी देता हूं कि म?
लाइव सेशन में ट्रोल हुए रणबीर कपूर:फैन बोला- एक सुपरस्टार फिल्म रिलीज का बोलकर 3-4 साल गायब हो जाता है, एक्टर बोले- ये मेरी बदकिस्मती
By worldprime
On: फ़रवरी 15, 2026 1:02 अपराह्न
---Advertisement---











