एक्टर लिलिपुट ने हाल ही में कहा कि उन्हें शाहरुख की फिल्म जीरो पसंद नहीं आई थी। लिलिपुट ने यह भी कहा कि शाहरुख के पास स्क्रिप्ट चुनने की सही समझ नहीं है। बता दें कि फिल्म जीरो का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था, जिसमें शाहरुख खान ने एक कम कद वाले व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में लिलिपुट ने कहा कि फिल्म का विषय उन्हें समझ नहीं आया। उनके अनुसार, फिल्म में एक शारीरिक रूप से दिव्यांग लड़की और एक खूबसूरत लड़की दोनों उस लड़के से प्रभावित थीं, लेकिन कहानी क्या कहना चाहती थी, यह साफ नहीं था। उन्होंने कहा कि अब उन्हें फिल्म की बाकी घटनाएं भी याद नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने शाहरुख खान की मेहनत की सराहना की। लिलिपुट ने कहा कि शाहरुख ने फिल्म में पूरा प्रयास किया और ईमानदारी से काम किया, लेकिन इसके बावजूद वे फिल्म में प्रभावी नहीं लगे। शाहरुख की स्क्रिप्ट चुनने की समझ पर सवाल उठाए लिलिपुट ने यह भी कहा कि शाहरुख की फिल्मों को देखकर लगता है कि उनके पास स्क्रिप्ट की समझ नहीं है, जो आमिर खान को है। उन्होंने कहा कि किसी का सफल होना यह नहीं दिखाता कि वह बिल्कुल गलतियों से परे हो गया है। हर इंसान में कुछ कमियां होती हैं, चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो। लिलिपुट ने आगे कहा कि कई लोगों में स्क्रिप्ट पहचानने की समझ नहीं होती और शाहरुख भी उनमे
लिलिपुट को फिल्म ‘जीरो’ पसंद नहीं आई थी:एक्टर बोले- शाहरुख को स्क्रिप्ट चुनने की समझ नहीं है
By worldprime
On: मार्च 9, 2026 5:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---



