क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

लुधियाना में नशे से मरे पिता-6 बेटों की कहानी:तस्करों ने बेटों को नशेड़ी बनाया, एक-एक करके सभी की मौत; बुजुर्ग महिला, बहू और पोता बचे

On: जनवरी 19, 2026 5:14 पूर्वाह्न
Follow Us:
लुधियाना में नशे से मरे पिता 6 बेटों की कहानी:तस्करों ने बेटों को नशेड़ी बनाया, एक एक करके सभी की मौत; बुजुर्ग महिला, बहू और पोता बचे
---Advertisement---

पंजाब के लुधियाना में नशे ने 13 साल में पूरा हंसता खेलता परिवार उजाड़ दिया। 13 साल में नशे ने सबसे पहले पिता मुख्तियार सिंह की जान ली और उसके बाद एक के बाद एक छह बेटे नशे की भेंट चढ़ गए। परिवार में एक बुजुर्ग महिला, उसकी बहू व एक पोता बचा हुआ है। शेरोवाल गांव की छिंदर कौर उर्फ छिंदो बाई ने 2012 में अपने पति मुख्तियार सिंह को खोया। उनकी मौत शराब के नशे में एक सड़क दुर्घटना में हुई। उसके बाद दूसरे नंबर के बेटे कुलवंत की मौत नशे के कारण हो गई। पिता की मौत के बाद बेटे नशा तस्करों के संपर्क में आए और नशा करने लगे। बेटे नशे के ऐसे आदी हुए कि एक-एक करके छह बेटों की मौत हो गई। छिंदर कौर के पति से लेकर बेटों के मरने की कहानी बेहद दर्दनाक है। छिंदर कौर अपने बेटों को नशा करने से रोकती रही, लेकिन वो नशा तस्करों के चंगुल में ऐसे फंसे कि उस दल-दल से बाहर नहीं आए और सभी 143 भाई नशे की भेंट चढ़ गए। परिवार सब की मौत का कारण नशा बता रहा है वहीं पुलिस नशे को मौत का कारण मानने से इनकार कर रही है। पिता व बेटों के नशे के दलदल में फंसने व मरने की पूरी कहानी जानिए: नशे के कारण घर भी हुआ खंडहर नशे के कारण छिंदर कौर उर्फ छिंदो बाई का घर भी खंडहर में तब्दील हो चुका है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने जो पैसे कमाए वो नशे में खत्म कर दिए और घर की मरम्मत करने के पैसे तक नहीं बचे। उन्होंने कहा कि बच्चों घर भी टूट चुका है और अब उनके पास कमाने वाला कोई नहीं बचा है। दीवार पर टांगी है पति समेत पांच बेटों की फोटो छिंदो बाई ने कहा कि जैसे जैसे बेटों की मौत होती रही उनकी फोटो वो घर की दीवार पर टांगती रही। उसने बताया कि इससे पहले वो पति व पांच बेटों की फोटो दीवार पर टांक चुकी है और अब छठा बेटा भी मर गया है। अब उसकी फोटो भी टांगनी पड़ेगी। 13 साल में परिवार के सदस्यों की मौतें इस प्रकार हुईं… 2012- पिता मुख्तियार सिंह 2013- कुलवंत सिंह 28 मार्च 2021- गुरदीप सिंह 18 जुलाई 2021- जसवंत सिंह 21 नवंबर 2022- राजू 17 मार्च 2023- बलजीत सिंह 14 जनवरी 2026 – जसवीर सिंह पुलिस बोली- नशे से ही मौत हुई स्पष्ट नहीं डीएसपी जसविंदर सिंह का कहना है कि परिवार के लोगों की मौत नशे के कारण हुई है यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस के पास सिर्फ जसबीर सिंह की मौत के बारे में सूचना मिली है जबकि बाकी के बारे में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं है। डीएसपी का कहना है कि पिता की मौत एक्सीडेंट में हुई जबकि किसी की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। बाकी परिवार से बात की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

लोकसभा अध्यक्ष ने 64 पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स बनाए:हर ग्रुप में एक लीडर समेत 11 सांसद; फ्रांस में थरूर, जापान में अखिलेश यादव नेतृत्व करेंगे

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात में आसाराम ने साधकों से घर-घर जाकर की मुलाकात:मीडिया को देख चेहरा छिपाया, श्रद्धालुओं ने रुमाल और हाथों से कैमरे ढंकने की कोशिश की

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

गुजरात के मेहसाणा में ट्रक के नीचे आकर सुसाइड किया:सड़क के बीचोंबीच चल रहा युवक पास से गुजर रहे ट्रेलर के नीचे कूदा

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

अंडमान में समुद्र में हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग:तकनीकी खराबी आई; पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

स्पाइसजेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:दिल्ली से लेह जा रही थी, 150 यात्री सवार थे; उड़ान के दौरान इंजन में खराबी आई

पश्चिम बंगाल sir ओडिशा झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

पश्चिम बंगाल SIR-ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे वेरिफिकेशन में मदद:सुप्रीम कोर्ट बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा बाकी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });