हरियाणा के पानीपत में शनिवार को असंध रोड स्थित मनी एक्सचेंज सेंटर पर बदमाशों ने फायरिंग की। घटना के बाद रणदीप मलिक के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी ली गई। पोस्ट में लिखा कि यह हवाला के जरिए देश का पैसा बाहर भेज रहा था। इसे पहले भी चेतावनी दी गई थी। पोस्ट के आखिरी में बॉलीवुड सिंगर और रैपर बादशाह को टटीरी सॉन्ग को लेकर धमकी दी गई। पोस्ट में लिखा- “बादशाह, तूने हरियाणा की संस्कृति खराब करने की कोशिश की है। पहले 2024 में तेरे क्लब पर तुझे ट्रेलर दिखाया था, अब की बार सीधा तेरे माथे में गोली मारेंगे।” हालांकि दैनिक भास्कर इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता। लॉरेंस गैंग की पोस्ट… पहले पानीपत में फायरिंग केस के बारे में जानिए…. शीशे पर 7 गोलियां लगीं पानीपत के असंध रोड पर मनी एक्सचेंज सेंटर हस्त फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की। गोलियां दुकान के शीशे पर लगीं। दुकान पर कार्यरत हरीश कुमार ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 3:15 बजे वह महिला कर्मचारी प्रीति के साथ मौजूद था। दुकान के मालिक गौरव मिगलानी किसी काम से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान, बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक दुकान के सामने आकर रुके और सीधे केबिन को निशाना बनाते हुए गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हमलावरों का इरादा जान से मारने का था। गोल?
लॉरेंस गैंग की बादशाह को गोली मारने की धमकी:टटीरी सॉन्ग पर लिखा- हरियाणवी संस्कृति खराब करने की कोशिश की; पानीपत फायरिंग की जिम्मेदारी ली
By worldprime
On: मार्च 14, 2026 4:16 अपराह्न
---Advertisement---





