एक्ट्रेस तारा सुतारिया से ब्रेकअप के दावे को लेकर एक्टर वीर पहाड़िया इन दिनों चर्चा में हैं। बुधवार को एक्टर ने एक ऐड शूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक क्रिप्टिक कैप्शन भी लिखा। वीर ने कैप्शन में लिखा था, “वक्त बुरा हो या अच्छा, एक न एक दिन बदलता जरूर है…” दरअसल, हाल ही में वेबसाइट फिल्मफेयर ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है। सूत्रों के हवाले से दावा किया गया कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हालांकि, ब्रेकअप की वजह क्या है, यह साफ नहीं हो पाया है। तारा और वीर, दोनों ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। वहीं, तारा से ब्रेकअप के दावों के बीच वीर पहाड़िया दो बार ही सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं और दोनों बार वह तारा के साथ नजर नहीं आए। वीर मंगलवार को मुंबई में नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के वेडिंग रिसेप्शन में अकेले शामिल हुए थे। वहीं, इसके पहले 10 जनवरी को वीर को मुंबई के कलिना एयरपोर्ट पर देखा गया। वह अपने भाई शिखर पहाड़िया और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ नजर आए थे। बता दें कि तारा और वीर की डेटिंग की शुरुआत साल 2025 की शुरुआत में हुई थी। दोनों को कई बार निजी जगहों पर साथ देखा गया था। इसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। मार्च 2025 में दोनों ने एक फैशन इवेंट म?
‘वक्त बुरा हो या अच्छा, एक दिन बदलता जरूर है’:तारा सुतारिया से ब्रेकअप के दावों के बीच वीर पहाड़िया की क्रिप्टिक पोस्ट
By worldprime
On: जनवरी 15, 2026 3:42 अपराह्न
---Advertisement---











