क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

वर्टेक्स का मार्केट-कैप 5 साल में दोगुना 11 लाख करोड़:मुंबई की रेशमा की लीडरशिप में कंपनी को मिली कामयाबी, दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में हैं शुमार

On: मार्च 3, 2026 3:54 अपराह्न
Follow Us:
वर्टेक्स का मार्केट कैप 5 साल में दोगुना 11 लाख करोड़:मुंबई की रेशमा की लीडरशिप में कंपनी को मिली कामयाबी, दुनिया की 100 शक्तिशाली महिलाओं में हैं शुमार
---Advertisement---

साल 1988 की बात है। मुंबई की 11 साल की लड़की माता-पिता के साथ अमेरिका के लॉन्ग आइलैंड पहुंची। सामान कम था, सपने ज्यादा। परिवार छोटे से अपार्टमेंट में रहने लगा। बच्ची का नाम था रेशमा केवलरामानी। आज रेशमा अमेरिका की किसी बड़ी सार्वजनिक बायोटेक कंपनी की पहली महिला सीईओ और प्रेसिडेंट हैं। हाल ही में प्रतिष्ठित ‘टाइम’ पत्रिका ने उन्हें ‘टाइम वुमन ऑफ द ईयर 2026’ चुना है और वे 2025 के 33 सबसे प्रभावशाली हस्तियों की लिस्ट में भी हैं। रेशमा के नेतृत्व में वर्टेक्स का बाजार मूल्य काफी बढ़ा है। अप्रैल 2020 में जब रेशमा सीईओ बनीं, उस वक्त कंपनी का मार्केट कैप लगभग 69 बिलियन डॉलर था। अब करीब दो गुना बढ़कर करीब 120 बिलियन डॉलर (करीब 11 लाख करोड़ रुपए) है। वे फॉर्च्यून और टाइम जैसी पत्रिकाओं की प्रभावशाली वैश्विक हस्तियों की सूची में मुकेश अंबानी, मार्क जुकरबर्ग और सुंदर पिचाई जैसे दिग्गजों के साथ हैं। टाइम पत्रिका ने लिखा: ‘रेशमा की कहानी ‘अमेरिकी सपने’ का एक जीवंत उदाहरण है।’ रेशमा का यह सफर आसान नहीं था। उनके पिता ने न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक्स छोटी दुकान शुरू की। रेशमा अक्सर वहां काउंटर पर बैठकर ग्राहकों से बात करतीं और शाम को पिता के साथ दिनभर की कमाई का हिसाब रखती थीं। कभी चूहों से डर लगता था उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘हमारे परिवार में करियर के लिए सीमित विकल्प थे- इंजीनियरिंग, डॉक्टर या पुजारी। मैंने चिकित्सा चुना।’ 1998 में बोस्टन यूनिवर्सिटी से सर्वोच्च सम्मान के साथ स्नातक की डिग्री ली। किडनी विशेषज्ञ बनीं। हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से जुड़े संस्थानों में रिसर्च करने लगीं। रेशमा अपनी इस यात्रा पर अक्सर एक रोचक किस्सा साझा करती हैं कि लैब में रिसर्च के दौरान उनका सबसे बड़ा डर चूहे थे। वे मजाक में कहती हैं कि उनके करियर के बदलाव में इस डर का भी योगदान था। एक फोन कॉल ने सब बदल दिया वर्ष 2004 में एमजेन बायोटेक कंपनी से उनके पास एक प्रस्ताव आया। यह अवसर कैलिफोर्निया में रिसर्च और डेवलपमेंट विभाग में था। फैसला कठिन था क्योंकि उनका पूरा परिवार और छह महीने के जुड़वां बेटे बोस्टन में थे। जोखिम उठाते हुए उन्होंने और उनके पति ने पुरानी नौकरियां छोड़ीं। कैलिफोर्निया चले गए। रेशमा ने एमजेन में 12 वर्षों तक काम किया और वाइस प्रेसिडेंट तक बनीं। रेशमा की इन तीन उपलब्धियों ने बायोटेक इंडस्ट्री को नई ऊंचाई दी 1. सिस्टिक फाइब्रोसिस: इस घातक फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे मरीजों की औसत आयु, जो पहले 27 वर्ष थी, वर्टेक्स की दवाओं के कारण अब 70 वर्ष से अधिक होने का अनुमान है। 2. जीन-संपादन: वर्टेक्स ने दुनिया की पहली जीन-एडिटेड चिकित्सा ‘कैसगेवी’ को मंजूरी दिलाई। यह थैलेसीमिया जैसी बीमारियां अनुवांशिक स्तर पर ठीक करने की दिशा में कारगर है। 3. नशे का हल: जनवरी 2025 में रेशमा ने एक ऐसी दर्द निवारक दवा को स्वीकृति दिलाई जो अफीम पर आधारित नहीं है। इसे नशे की लत का समाधान माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सोनाक्षी सिन्हा बदमाशों का पीछा करते हुए पहुंची शाहपुरा:अपराधियों के साथ मुठभेड़ करती दिखीं, ‘दहाड़ सीजन 2’ की जयपुर में चल रही शूटिंग

सोनाक्षी सिन्हा बदमाशों का पीछा करते हुए पहुंची शाहपुरा:अपराधियों के साथ मुठभेड़ करती दिखीं, ‘दहाड़ सीजन-2’ की जयपुर में चल रही शूटिंग

नेपाल सरकार ने छात्र राजनीति पर रोक लगाई:5वीं क्लास तक एग्जाम भी खत्म; स्कूलों और कॉलेजों को अपने विदेशी नाम बदलने होंगे

नेपाल सरकार ने छात्र राजनीति पर रोक लगाई:5वीं क्लास तक एग्जाम भी खत्म; स्कूलों और कॉलेजों को अपने विदेशी नाम बदलने होंगे

गावस्कर बोले ipl से हटने पर कड़ी सजा जरूरी:2 साल का बैन असरदार नहीं; इंग्लिश बैटर डकेट ने नाम वापस लिया

गावस्कर बोले- आईपीएल से हटने पर कड़ी सजा जरूरी:2 साल का बैन असरदार नहीं; इंग्लिश बल्लेबाज डकेट ने नाम वापस लिया

चैटजीपीटी की मदद से घर ₹9.5 करोड़ में बिका:₹95 लाख ज्यादा कीमत मिली, बिना एजेंट 5 दिन में डील हुई

चैटजीपीटी की मदद से घर ₹9.5 करोड़ में बिका:₹95 लाख ज्यादा कीमत मिली, बिना एजेंट 5 दिन में डील हुई

वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी:महंगे तेल लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बिगड़ने का असर; महंगाई बढ़ने के संकेत

वित्त मंत्रालय ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी:महंगे तेल-लॉजिस्टिक्स और सप्लाई चेन बिगड़ने का असर; महंगाई बढ़ने के संकेत

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में हुए genz प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी मिलेगी, 35 दिन में अपॉइंटमेंट

वर्ल्ड अपडेट्स:नेपाल में हुए GenZ प्रदर्शन में मारे गए 27 छात्रों के परिवारों को सरकारी नौकरी मिलेगी, 35 दिन में अपॉइंटमेंट

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });