डायरेक्टर एसएस राजामौली एक बार फिर अपने भव्य विजन के साथ बड़े परदे पर नया इतिहास रचने की तैयारी में हैं। ‘बाहुबली’ के दोनों पार्ट और ‘आरआरआर’ की वैश्विक सफलता के बाद अब वह अपनी अगली मेगा फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए एक विशाल सिनेमाई दुनिया खड़ी कर चुके हैं। इस फिल्म की कहानी त्रेता युग से लेकर आधुनिक युग तक के समय को कवर करती है। ऐसे में वाराणसी को भी अलग-अलग समय के हिसाब से दिखाया जाएगा। फिल्म की टीम ने इसके लिए दो अलग-अलग वर्जन के सेट तैयार किए हैं। एक प्राचीन समय का और दूसरा आधुनिक दौर का। जरूरत के अनुसार सेट के हिस्सों को बदलकर अलग-अलग युगों की झलक दिखाई जाएगी। फिल्म “वाराणसी’ में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आएंगे। हॉलीवुड जैसा है आर्ट डायरेक्शन फिल्म का प्रोडक्शन इन दिनों हैदराबाद में चल रहा है, जहां मेकर्स ने ‘वाराणसी’ शहर का भव्य और डिटेल्ड सेट तैयार किया है। घाटों, मंदिरों और प्राचीन वास्तुकला को इतनी बारीकी से री-क्रिएट किया गया है कि यह सेट असली शहर का एहसास कराते हैं। बताया जा रहा है कि इस सेट डिजाइन में इंटरनेशनल लेवल की आर्ट डायरेक्शन टीम और VFX प्लानिंग को जोड़ा गया है, ताकि स्क्रीन पर एक रियल और इमर्सिव अनुभव दिया जा सके। झुका हुआ शिव मंदिर हूबहू बनाया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट की सबसे खास बात है र?
‘वाराणसी’ के लिए राजामौली ने रची विशाल सिनेमाई दुनिया:रत्नेश्वर मंदिर से घाटों तक 6 एकड़ में बना ‘काशी’, बारीक डिटेलिंग के साथ बनवाए सेट
By worldprime
On: मार्च 27, 2026 5:40 अपराह्न
---Advertisement---





