इटालियन प्रीमियम स्कूटर ब्रांड वेस्पा ने भारत में अपना नया स्पेशल एडिशन स्कूटर ‘वेस्पा ऑफिसिना 8’ लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर वेस्पा के इतिहास और उसकी शुरुआत की याद में तैयार किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 1.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, महाराष्ट्र) रखी गई है। कंपनी ने इस स्कूटर को उन इंजीनियरों और डिजाइनरों को समर्पित किया है, जिन्होंने 1944 में इटली की पोंटेडेरा वर्कशॉप में वेस्पा के पहले प्रोटोटाइप पर काम किया था। ऑफिसिना 8: वेस्पा के जन्म की कहानी से जुड़ा है नाम इस स्कूटर का नाम ‘ऑफिसिना 8’ उस एक्सपेरिमेंटल वर्कशॉप से लिया गया है, जिसे 1944 में पियाजियो के पोंटेडेरा प्लांट के अंदर बनाया गया था। इसी वर्कशॉप में इंजीनियरों और मैकेनिकों की एक विशेष टीम ने सामान्य प्रोडक्शन लाइन से अलग हटकर नए कॉन्सेप्ट्स पर काम किया था। इसी कड़ी मेहनत का नतीजा था कि 1946 में वेस्पा का पहला पेटेंट फाइल हुआ और दुनिया को पहला वेस्पा स्कूटर मिला। डिजाइन: मैट ब्लू फिनिश और ब्रास टोन का शानदार कॉम्बिनेशन डिजाइन की बात करें तो वेस्पा ऑफिसिना 8 में कंपनी ने क्लासिक और इंडस्ट्रियल लुक दिया है। इसकी पूरी बॉडी स्टील से बनी है, जिस पर मैट मेटैलिक ‘ब्लू ऑफिसिना 8’ पेंट स्कीम दी गई है। स्कूटर पर मेटैलिक रिवेट्स और ब्रास (पीतल) और एल्युमीनियम टोन का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे विंटेज लुक
विंटेज लुक वाला स्कूटर वेस्पा ऑफिसिना 8 भारत में लॉन्च:फुल मेटैलिक बॉडी के साथ 125cc और 150cc इंजन का ऑप्शन, शुरुआती कीमत ₹1.34 लाख
By worldprime
On: फ़रवरी 14, 2026 10:33 अपराह्न
---Advertisement---











