विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का रिसेप्शन आज हैदराबाद के होटल ताज कृष्णा में होने वाला है। कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में इंटिमेट वेडिंग की थी, जिसमें परिवार और करीबी लोग समेत महज 250 लोग ही मौजूद थे। अब कपल हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन दे रहा है, जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयाली और कन्नड़ इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल होने वाली हैं। शादी में कई बड़े राजनेता भी शिरकत करेंगे। बिना वैलिड कार्ड के एंट्री पर रोक विजय-रश्मिका ने रविवार के आधिकारिक बयान करते हुए बताया है कि उनके रिसेप्शन में हाई-प्रोफाइल लोगों की मौजूदगी के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हैदराबाद के लोकल अधिकारियों से संपर्क कर अतिरिक्त सिक्योरिटी रखी गई है। गेस्ट लिस्ट को काफी लिमिटेड किया गया है। शादी में आने वाले सभी गेस्ट को ऑफिशियल वैलिड इनविटेशन कार्ड दिखाने के बाद ही एंट्री मिलेगी। अगर कार्ड नहीं हुआ तो एंट्री नहीं दी जाएगी। उदयपुर के आईटीसी ममेंटोस रिसोर्ट में हुई शादी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में आईटीसी ममेंटोस रिसॉर्ट में हुई। शादी दो अलग परंपराओं से संपन्न हुई। सुबह तेलुगु रीति-रिवाजों से विवाह हुआ, जबकि शाम को रश्मिका की कोडवा परंपरा के अनुसार ?
विजय-रश्मिका का रिसेप्शन आज हैदराबाद में:हाई-प्रोफाइल गेस्ट के लिए सुरक्षा टाइट, कार्ड के बिना एंट्री पर रोक, 26 फरवरी को उदयपुर में की शादी
By worldprime
On: मार्च 4, 2026 4:30 पूर्वाह्न
---Advertisement---





