उदयपुर में फिल्म ‘पुष्पा’ की हीरोइन रश्मिका मंदाना और साउथ स्टार विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने शादी के बाद डीजे नाइट की, जिसमें साउथ से आए उनके दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए। शादी में रश्मिका ने सिंदूरी रंग की गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पहनी। उनका दक्षिण भारतीय दुल्हन का क्लासिक लुक था। माथे पर सोने की पट्टी और हार पहना। मंगलसूत्र पहनाने की रस्म के दौरान रश्मिका की आंखों में खुशी के आंसू थे। वहीं विजय देवरकोंडा ने धोती और कंधे पर सिंदूरी लाल रंग का दुपट्टा पहना। दोनों अपने पारंपरिक परिधान में खूबसूरत लग रहे थे। परिवार ने नजर से बचाने के लिए दोनों के चेहरे पर काला टीका लगाया था। आज दूल्हा-दुल्हन, परिवार के सदस्य और सभी मेहमान हैदाराबाद के लिए रवाना होंगे। अब वहां 3-4 मार्च को रिसेप्शन दिया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सेलिब्रिटी और कई राजनीतिक हस्तियां शामिल होंगी। शादी के बाद एक-दूसरे के लिए लिखा था मैसेज शादी के बाद रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की और मैसेज लिखा। रश्मिका ने लिखा- “Hi my loves, introducing to you now ‘My Husband’, यानी मेरे प्रिय लोगों, आपको अपने पति से मिलवाती हूं।” विजय देवरकोंडा ने लिखा- ‘उसे इस तरह मिस किया कि अगर वह आस-पास होती तो मेरा दिन बेहतर होता। जैसे मुझे उसकी जरूरत थी- बस घर जैसा और श?
विजय-रश्मिका ने शादी के बाद डीजे नाइट में किया डांस:दूल्हा-दुल्हन को लगाया काला टीका, भावुक हुई ‘पुष्पा’ फिल्म की हीरोइन; आज हैदराबाद होंगे रवाना
By worldprime
On: फ़रवरी 27, 2026 8:51 पूर्वाह्न
---Advertisement---




